फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lahore high court dismisses Imran Khan plea in Shehbaz Sharif defamation case

Pakistan: इमरान खान को लाहौर हाईकोर्ट से झटका, छह साल पुराने मानहानि मामले में याचिका खारिज

Sat, 10 Dec 2022 03:22 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 10 Dec 2022 03:22 PM IST
सार

Imran Khan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर 61 मिलियन डॉलर का मानहानि का दावा ठोका है। पीटीआई अध्यक्ष खान ने शहबाज शरीफ द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में 'जवाब दाखिल करने के अधिकार' से वंचित करने के सत्र अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
Lahore high court dismisses Imran Khan plea in Shehbaz Sharif defamation case
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को छह साल पुराने मानहानि मामले में झटका लगा है। लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान की याचिका खारिज कर दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर 61 मिलियन डॉलर का मानहानि का दावा ठोका है।

विज्ञापन


पीटीआई अध्यक्ष खान ने शहबाज शरीफ द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में 'जवाब दाखिल करने के अधिकार' से वंचित करने के संबंध में सत्र अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश चौधरी मोहम्मद इकबाल ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खान की याचिका खारिज कर दी और सत्र अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
विज्ञापन


इससे पहले, लाहौर की सत्र अदालत ने फैसला दिया था कि 70 वर्षीय खान ने इस मामले में जवाब दाखिल करने या विरोध करने का अधिकार खो दिया है, क्योंकि वह शहबाज शरीफ की आपत्तियों का समय पर जवाब दाखिल करने में विफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है मामला
अप्रैल 2017 में इमरान खान ने दावा किया था कि शहबाज ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पनामा पेपर लीक मामले को वापस लेने के लिए एक मित्र के जरिए उन्हें 61 मिलियन डॉलर की पेशकश की थी।


इसके बाद शहबाज शरीफ ने इमरान खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया और आरोप लगाया कि खान ने उनके खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए हैं। शहबाज ने जनता में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए मुआवजे के रूप में 61 मिलियन डॉलर की वसूली के लिए अदालत से अनुरोध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed