फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kuwait me too moment, women denounce harassment, violence

मीटू आंदोलन का असर : कुवैत में छेड़छाड़ के खिलाफ अब खुलकर बोल रही महिलाएं

Sun, 14 Mar 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
Kuwait me too moment, women denounce harassment, violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

दुनियाभर में चले मीटू अभियान ने कुवैत में महिलाओं को पुरानी जड़ताएं तोड़कर शोषण और छेड़छाड़ का विरोध करने की ताकत दी है। ज्यादा ज्यादा महिलाएं अब शोषण के खिलाफ खुलकर सोशल मीडिया पर बोल रही हैं।

विज्ञापन


कुवैत में महिलाओं पर हिंसा कोई नया नहीं है। वहां पुरुषों का वर्चस्व इस कदर हावी है कि महिलाओं के लिए उनके खिलाफ आवाज उठाना कुछ समय पहले तक भी काफी मुश्किल था। लेकिन मीटू आंदोलन ने खाड़ी देशों में औरतों को हिम्मत देने का काम किया है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की शिकार अबरार जेनकावी के अनुसार  कुवैत में महिलाओं का पीछा करना, उनको डराना और उनके नजदीक से तेजी से गाड़ी लेकर गुजर जाना आम है और ऐसा करते वक्त मर्दों को किसी का कोई भय नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी ही एक घटना में बुरी तरह जख्मी हुई अबरार जेनकावी अब भी उन पलों को याद कर सिहर उठती हैं। उनके अनुसार गहरे तौर पर जुड़े कुवैत के पितृसत्तात्मक समाज को अब महिलाओं से चुनौती मिलने लगी है।


अब महिलाएं पुरानी बंदिशों को तोड़कर खुले में अपने खिलाफ हुई हिंसा के बारे में बोल रही हैं। यह विश्वभर में चले मीटू आंदोलन का असर है। यहां महिलाएं हाईवे हो या मॉल या फिर कोई अन्य स्थान अक्सर छेड़छाड़ और शोषण का शिकार होती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed