{"_id":"6423551a3efa4769ac0929a8","slug":"knife-attack-at-lisbon-islamic-center-in-portugal-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Portugal: लिस्बन के इस्लामिक सेंटर में लोगों पर चाकू से हमला, दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Portugal: लिस्बन के इस्लामिक सेंटर में लोगों पर चाकू से हमला, दो की मौत, कई घायल
Wed, 29 Mar 2023 03:05 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:05 AM IST
सार
पुर्तगाल के अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को काबू किया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Knife Attack at Muslim Center in Lisbon
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित इस्लामिक सेंटर में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुर्तगाल के अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को काबू किया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे (स्थानीय समय) के आसपास सेंटर पर हमले की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उनका सामना हमलावर से हुआ, जो एक बड़ा चाकू लिए हुए था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में इस्माइली सेंटर की दो महिला कर्मचारियों की मौत हुई है, जिनकी उम्र 49 और 24 साल थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि यह आतंकवादी हमला है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हमलावर अफगान शरणार्थी और तीन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
वहीं, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने इस्लामिक सेंटर पर हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर पीड़ितों के परिवारों और पुर्तगाल में इस्माइली समुदाय के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। कोस्टा ने कहा कि अभी इस हमले के पीछे की मंशा के बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। हमें जांच के नतीजों का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
हमले को लेकर पुर्तगाल के गृह मंत्री जोस लुइस कार्नेइरो ने कहा कि सभी पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक अलग कृत्य लग रहा है।