{"_id":"6627e3129c3e396e0403465c","slug":"king-charles-elevates-british-indian-medic-among-top-personal-honours-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: किंग चार्ल्स ने किया शाही सम्मानों का अनावरण, ब्रिटिश भारतीय चिकित्सक को किया सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: किंग चार्ल्स ने किया शाही सम्मानों का अनावरण, ब्रिटिश भारतीय चिकित्सक को किया सम्मानित
Tue, 23 Apr 2024 10:05 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:05 PM IST
सार
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को भारतीय मूल के ब्रिटिश चिकित्सक लॉर्ड अजय कुमार कक्कड़ को नए 'नाइट कम्पेनियन ऑफ द मोस्ट नोबल ऑर्डर ऑफ द गार्टर' के रूप में पदोन्नत करके सम्मानित गया।
विज्ञापन
King Charles III
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को शीर्ष शाही सम्मानों के एक सेट का अनावरण किया। जिसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश चिकित्सक लॉर्ड अजय कुमार कक्कड़ और संगीतकार एंड्रयू लॉयड वेबर को उनके नए 'नाइट कम्पेनियन ऑफ द मोस्ट नोबल ऑर्डर ऑफ द गार्टर' के रूप में पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन
कक्कड़ थ्रोम्बोसिस रिसर्च इंस्टीट्यूट, किंग्स हेल्थ पार्टनर्स और द किंग्स फंड के अध्यक्ष हैं। द किंग्स फंड एक धर्मार्थ स्वास्थ्य संगठन है। साल 2022 में दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने कक्कड़ को स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं के लिए 'नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑप द ब्रिटिश एम्पायर' नियुक्त किया था।
विज्ञापन
उनके विशेष करियर में 1992 में इंग्लैंड के रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन के फेलो चुने जाना, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के नियुक्ति आयोग (2013-18) और न्यायिक नियुक्ति आयोग (2016-2022) के अध्यक्ष के रूप में काम करना शामिल है। पिछले साल से कक्कड़ लिंकन विश्वविद्यालय के चांसलर हैं और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में सर्जरी के प्रोफेसर भी हैं। हर साल किंग के 'ऑर्डर ऑफ द गार्टर' को विंडसर कैसल के मैदान में एक जुलूस और सेवा के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
वहीं, एंड्रयू लॉयड वेबर ब्रिटेन के सबसे सफल संगीतकार हैं। वह विश्व स्तर पर उन प्रसिद्ध कलाकारों में से हैं, जिन्होंने एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी पुरस्कार जीते हैं। उन्हें क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1992 में नाइटेड की उपाधि दी थी। उन्होंने फैंटम ऑफ द ओपेरा, जीसस क्राइस्ट सुपरस्टार, कैट्स, एविटा और सनसेट बुलेवार्ड जैसे प्रसिद्ध गीत लिखे हैं।