फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kidnapping and forced conversion of Hindu girls in Pakistan by Mian Mithu

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन कराता है मिट्ठू

Wed, 27 Mar 2019 04:01 PM IST
Shilpa Thakur Shilpa Thakur
Updated Wed, 27 Mar 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
  • एक हफ्ते से भी कम समय में आठ हिंदू लड़कियों का अपहरण।
  • मिंया मिट्ठू ने पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का धर्म परवर्तन कराने का ठेका लिया हुआ है। 
  • पाकिस्तान में हिंदू लोग मिंया मिट्ठू के खिलाफ कई बार सड़कों पर भी उतरे हैं। 
  • मिंया मिट्ठू को हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन कराने में महारत हासिल है।
  • मिंया मिट्ठू नाम के लोग बिना डरे अपराध करते हैं।
loader
Kidnapping and forced conversion of Hindu girls in Pakistan by Mian Mithu
इमरान खान और मिंया मिट्ठू - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में काफी समय से नाबालिग हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। एक हफ्ते से भी कम समय में ऐसे करीब आठ मामले सामने आ चुके हैं।



सिंध प्रांत में होली के अवसर पर घोटकी से दो नाबालिग हिंदू बहनों रवीना और रीना को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद दोनों की इस्लामिक रिवाज के अनुसार शादी करा दी गई। 


इस घटना के अगले दिन सिंध से सोनिया भील नाम की लड़की का अपहरण किया गया। जिसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इसी दौरान सिंध से ही 16 साल की माला कुमारी नाम की एक अन्य हिंदू लड़की का अपहरण किया गया। अपराधी हथियार सहित माला के घर में घुसे और उसे अगवा करके ले गए।  

अगर 1947 के बंटवारे के बाद से इस मामले को देखें तो ये सूची बेहद लंबी है। नाबालिग हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है, फिर कानून से बचने के लिए लड़कियों से झूठे बयान दिलवाए जाते हैं। 

लेकिन जब ये देखा जाता है कि हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के पीछे सबसे बड़ा हाथ किसका है। तो मिंया मिट्ठू नाम के व्यक्ति का नाम सामने आता है। 

कमर जावेद बाजवा और मिंया मिट्ठू
कमर जावेद बाजवा और मिंया मिट्ठू - फोटो : social media

कौन है मिंया मिट्ठू?

पाकिस्तान में हिंदुओं का गुस्सा सबसे ज्यादा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पूर्व सांसद पीर अब्दुल हक पर है। इसी व्यक्ति को यहां मिंया मिट्ठू के नाम से जाना जाता है।

इसी व्यक्ति ने पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का धर्म परवर्तन कराने का ठेका लिया हुआ है। मिंया मिट्ठू को हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन कराने में महारत हासिल है। 2016 के आंकड़ों के अनुसार उसके खिलाफ 117 मामले दर्ज हो चुके हैं।

पाकिस्तान में हिंदू लोग मिंया मिट्ठू के खिलाफ कई बार सड़कों पर भी उतरे हैं। लोगों की मांग है कि उसे गिरफ्तार किया जाए। पाकिस्तान में ये इस्लामी कट्टरता खुलेआम चल रही है। जिसमें मिंया मिट्ठू नाम के लोग बिना डरे अपराध करते हैं। अब तो ये काम इन लोगों का पेशा ही बन चुका है। 

मिंया मिट्ठू की तस्वीर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ भी देखी जा सकती है। 

मिंया मिट्ठू
मिंया मिट्ठू - फोटो : social media

संसद में कई बार उठी आवाज

पाकिस्तानी अल्पसंख्यक सरकार से कई बार ये मांग कर चुके हैं कि मिंया मिट्ठू के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। लेकिन बावजूद इसके सरकार कुछ नहीं करती। यहां की सरकार का कहना है कि वह अपने यहां अल्पसंख्यकों के साथ अच्छा व्यवहार करती है। लेकिन जब ऐसे मामले सामने आते हैं, तो पाकिस्तान की पोल खुल जाती है।

पाकिस्तानी संसद में इस मामले में नेशनल असेंबली के मेंबर और सत्ताधारी पार्टी के सांसद डॉक्टर रमेश कुमार वांकवानी ने कई बार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वांकवानी का कहना है, "मैं हिंदुओं की आवाज उठाता हूं, मिंया मिट्ठू जैसे लोग जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं। जिसे रोकने के लिए हम लोगों ने कई बार संसद में आवाज उठाई है।"

पाकिस्तानी सेना के लोगों और सरकारी अधिकारियों के साथ मिंया मिट्ठू
पाकिस्तानी सेना के लोगों और सरकारी अधिकारियों के साथ मिंया मिट्ठू - फोटो : social media

300 हिंदू लड़कियों का अपहरण

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार हर दिन बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे उनके पूजा स्थल और मंदिर भी नष्ट किए जा रहे हैं। हिंदुओं की संपत्ति पर जबरन कब्जे के कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं हिंदू लड़कियों का अपहरण कर उनका धर्म परिवर्तन कराना भी आम हो गया है। 

इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर साल 300 हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है। ये बात पाकिस्तान की संस्था 'मूवमेंट फॉर सॉलिडेरिटी एंड पीस' द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कही गई है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अगवा हिंदू लड़कियों में ज्यादातर की उम्र 12 से 15 साल के बीच होती है। इन लड़कियों की शादी कराकर इनसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया जाता है। लेकिन माना जाता है कि असल संख्या 300 से भी अधिक है।

वर्तमान में यहां हिंदू धर्म का अनुसरण करने वालों की संख्या कुल जनसंख्या का 1.6 फीसदी है। यानी 36 लाख। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि बीते 50 सालों में पाकिस्तान में बसे 90 फीसदी हिंदू देश छोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed