फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khyber Pakhtunkhwa government in Pakistan to buy ancestral homes of Veteran actors Raj Kapoor and Dilip Kumar

पाकिस्तान: राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार

Sun, 27 Sep 2020 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Khyber Pakhtunkhwa government in Pakistan to buy ancestral homes of Veteran actors Raj Kapoor and Dilip Kumar
पेशावर में राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली - फोटो : twitter.com/IftikharFirdous
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने बॉलीवुड के महान अभिनेताओं राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को खरीदने का फैसला किया है। केपी सरकार ने यह फैसला जर्जर हालत में पड़ीं इन ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए किया है जिन पर विध्वंस का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुरातत्व विभाग ने दोनों इमारतों की खरीद के लिए पर्याप्त राशि आवंटित करने का निर्णय किया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों अभिनेताओं के पुश्तैनी मकानों को सरकार की ओर से राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा चुका है और ये इमारतें पेशावर शहर के मध्य में स्थित हैं।  
विज्ञापन



पुरात्तव विभाग के अध्यक्ष डॉ. अब्दुस समाद खान ने कहा कि पेशावर के डिप्टी कमिश्नर को इस संबंध में एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में दोनों ऐतिहासिक इमारतों की कीमत निर्धारित करने को कहा गया है, जहां भारतीय सिनेमा के दो सितारों का जन्म हुआ और विभाजन से पहले जहां उन्होंने अपना शुरुआती जीवन गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुस समाद खान ने बताया कि दोनों इमारतों के मालिकों ने प्रमुख स्थान पर होने के चलते व्यावसायिक प्लाजा के निर्माण के लिए इमारतों को ढहाने के कई प्रयास किए। लेकिन इन इमारतों के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पुरातत्व विभाग ने इनके संरक्षण का फैसला लिया और इन्हें ढहाने की कोशिशों पर रोक लगाई गई।

हालांकि, कपूर हवेली के वर्तमान मालिक अली कादर का कहना है कि वह इमारत को ढहाना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि ये इमारत देश का गौरव है। मैंने इसके संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया था। मालिक ने केपी सरकार से इमारत बेचने के लिए 200 करोड़ रुपये की मांग की है।

राज कपूर के बेटे और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के अनुरोध पर साल 2018 में पाक सरकार ने कपूर हवेली को संग्रहालय में परिवर्तित करने का फैसला किया था। हालांकि, दो साल बाद भी यह फैसला अमल में नहीं आ पाया है। बता दें कि पेशावर में ऐसी करीब 1800 ऐतिहासिक इमारतें हैं जो 300 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं।

राज कपूर का पुश्तैनी घर 'कपूर हवेली' प्रसिद्ध किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। इसका निर्माण दिग्गज अभिनेता के जदादा दीवान बशेस्वरनाथ कपूर ने साल 1918 से 1922 के बीच करवाया था। राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म यहीं हुआ था। प्रांतीय सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।


वहीं, बॉलीवुड के महानतम अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का 100 साल से भी ज्यादा पुराना पुश्तैनी घर भी उसी क्षेत्र में स्थित है, जहां राज कपूर का है। यह घर जर्जर अवस्था में है। साल 2014 में तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार ने इस इमारत को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed