{"_id":"670dc0d032a690b5bf0ac317","slug":"khalistan-terrorism-gurpatwant-pannun-case-probe-indian-committee-us-visit-updates-in-hindi-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pannun case: आज अमेरिका जाएगी भारतीय जांच समिति, आतंकी पन्नू मामले में US अधिकारी देंगे अपडेट जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pannun case: आज अमेरिका जाएगी भारतीय जांच समिति, आतंकी पन्नू मामले में US अधिकारी देंगे अपडेट जानकारी
Tue, 15 Oct 2024 06:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:39 AM IST
सार
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि समिति अपनी चल रही जांच के तहत 15 अक्तूबर को वाशिंगटन, डीसी की यात्रा करेगी, ताकि मामले पर चर्चा की जा सके। उन्हें अमेरिकी अधिकारियों से चल रहे मामले के बारे में अपडेट जानकारी दी जाएगी। भारत ने कुछ संगठित अपराधियों की गतिविधियों की जांच के लिए समिति गठित की थी।
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
- फोटो : एक्स/ShayanKrsna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी नागरिक व अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम कोशिश में भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के अमेरिकी आरोपों की जांच के लिए गठित भारतीय जांच समिति मंगलवार को यहां का दौरा करेगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि समिति अपनी चल रही जांच के तहत 15 अक्तूबर को वाशिंगटन, डीसी की यात्रा करेगी, ताकि मामले पर चर्चा की जा सके। उन्हें अमेरिकी अधिकारियों से चल रहे मामले के बारे में अपडेट जानकारी दी जाएगी। भारत ने कुछ संगठित अपराधियों की गतिविधियों की जांच के लिए समिति गठित की थी। यह उस व्यक्ति की भी जांच कर रही है, जिसकी पहचान पिछले वर्ष न्याय विभाग के अभियोग में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के रूप में की गई थी। आरोप है कि उसने न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि भारत ने यह भी जानकारी दी है कि वह पूर्व सरकारी कर्मचारी के अन्य संबंधों की जांच जारी रखे है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर में, अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। गुप्ता को पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और 14 जून को उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। भारत ने आरोपों से इन्कार किया था, लेकिन इसकी जांच के लिए एक आंतरिक जांच दल गठित किया है।