फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Key participant': US on Nikhil Gupta's role in failed Pannun murder plot

US: 'मुख्य भागीदार', पन्नू की हत्या की कोशिश के मामले में निखिल गुप्ता की भूमिका पर अमेरिका ने क्या कहा

Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
सार

US: अमेरिकी अदालत के अनुसार निखिल गुप्ता 2023 में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका में था, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने विफल किया। भारत सरकार इस तरह गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
'Key participant': US on Nikhil Gupta's role in failed Pannun murder plot
निखिल गुप्ता को ले जाते अमेरिकी सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका की संघीय अदालत ने शुक्रवार को भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की 2023 में हत्या की कोशिश के मामले में 'मुख्य भागीदार' बताया। यह कथित हत्या की कोशिश नाकाम कर दी गई थी। 
विज्ञापन

 
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के सहायक निदेश रोमन रोजहावस्की ने कहा कि निखिल गुप्ता की एक अमेरिकी नागरिक (गुरपतवंत सिंह पन्नू) की हत्या की साजिश में अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई से हत्या की कोशिश को नाकाम किया गया। 
विज्ञापन

  
चेक गणराज्य में गिरफ्तार हुए थे निखिल गुप्ता
गुप्ता को जून 2023 में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया। जून 2024 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। तबसे वह ब्रुकलिन में अमेरिकी अधिकारियों की हिरासत में है। उसे जमानत नहीं मिली है। मादक पदार्थ प्रवर्तन एजेंसी के प्रशासक टेरेंस कोल ने कहा, यह मामला दिखाता है कि अपराधी अपने गैरकानूनी काम को आगे बढ़ाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल गुप्ता ने आरोपों को स्वीकार किया
गुप्ता ने शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या की सुपारी, हत्या की साजिश और धनशोधन की साजिश को स्वीकार किया। उसे अधिकतम 40 साल तक की सजा हो सकती है। 29 मई की सुनवाई के बाद तय होगा कि उसे कितनी सजा मिलेगी। 

भारत सरकार खारिज कर चुकी आरोप
उस पर आरोप है कि उसने पन्नू की हत्या की योजना बनाई। पन्नू को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है। उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने आरोप लगाया कि निखिल गुप्ता ने भारत सरकार के निर्देश पर पन्नू की हत्या की साजिश रची। भारत ने पहले भी इन आरोपों को खारिज किया है। भारत ने कहा है कि ऐसे गतिविधि उसकी नीति के खिलाफ हैं।

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 23 फीट का दुनिया का सबसे लंबा सांप, वजन 213 पाउंड, इंसान पर हमले के मामले दुर्लभ


एफबीआई ने क्या कहा
एफबीआई के अधिकारी जेम्स सी बार्नेकल जूनियर ने कहा कि एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के निर्देश और समन्वय से गुप्ता ने अमेरिका की जमीन पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की योजना बनाई। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार के आलोचक को चुप कराने की कथित कोशिश थी। 2023 में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, निखिल गुप्ता का संबंध एक अन्य भारतीय नागरिक विकास यादव से था। उस समय यादव भारत सरकार का कर्मचारी था।

बयान में कहा गया कि यादव भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में कार्यरत था। यहीं से भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग काम करती है। मई 2023 में यादव ने गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश के लिए भर्ती किया। बयान में पन्नू का नाम सीधे नहीं लिया गया। उसे 'पीड़ित', 'अमेरिकी नागरिक' और हरदीप सिंह निज्जर का सहयोगी बताया गया। निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed