फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kate Middleton in home isolation after coming in contact with coronavirus positive person

ब्रिटेन: कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटीन में गईं डचेज ऑफ कैंब्रिज केट

Mon, 05 Jul 2021 07:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Jul 2021 07:03 PM IST
सार

राजमहल का कहना है कि 39 वर्षीय केट में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। केट और विलियम मई में ही कोविड टीके की पहली खुराक लगावा चुके हैं।

विज्ञापन
Kate Middleton in home isolation after coming in contact with coronavirus positive person
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रिटेन के राजमहल ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन गृह-पृथकवास (होम आइसोलेशन) में हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की 73वीं वर्षगांठ पर सोमवार को केट को अपने पति प्रिंस विलियम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होना था।
विज्ञापन


लेकिन, केनसिंग्टन पैलेस कार्यालय का कहना है कि केट पिछले सप्ताह एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आई थीं, जिनके बाद में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सरकार के नियमों के अनुसार, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को कम से कम 10 दिनों के लिए गृह-पृथकवास में रहना जरूरी है।
विज्ञापन

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को जॉर्ज क्रॉस वीरता पुरस्कार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को देश की स्वास्थ्य सेवा की 73वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) को जॉर्ज क्रॉस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। जॉर्ज क्रॉस, ब्रिटेन में संकट के समय बहादुरी से जुड़े सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो 70 से अधिक वर्षों से दिया जा रहा है।

यह पुरस्कार देश भर में 'साहस, करुणा और समर्पण के साथ' काम करने वाले एनएचएस के कर्मचारियों को दिया जाता है। एनएचएस इंग्लैंड के मुख्य कार्यकारी सर साइमन स्टीवंस ने कहा कि यह सम्मान 'अभूतपूर्व' महामारी के अंधकारमय काल के दौरान हमारे कर्मचारियों के 'कौशल और धैर्य' को मान्यता देता है।

एलिजाबेथ (95) ने हस्तलिखित उद्धरण में कहा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक आभारी राष्ट्र की ओर से यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को जॉर्ज क्रॉस से सम्मानित कर रही हूं।'

इसमें कहा गया है, 'यह पुरस्कार सभी विषयों और सभी चार देशों में सभी एनएचएस कर्मचारियों के अतीत और वर्तमान को मान्यता देता है। एनएचएस कर्मचारियों ने सात दशकों से अधिक और विशेष रूप से हाल के दिनों में, आपने साहस, करुणा और समर्पण के साथ हमारे देश के लोगों का सहयोग करते हुए सार्वजनिक सेवा के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed