कश्मीर अब हमारा है, हम यहां आराम से घूम सकते हैं, विवादित नक्शे के बाद पाकिस्तान का बेतुका बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से अक्सर बेतुकी बातें होती रहती है। यहां के पीएम से लेकर मंत्री तक, कश्मीर को लेकर उलजुलूल बयानबाजी करते रहते हैं। फिलहाल वहां के एक मंत्री के ऐसे ही बयान पर सोशल मीडिया ने उन्हें ट्रोल कर दिया है और हर कोई उनका मजाक बना रहा है। यह बयान पाकिस्तान में कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान मामले के संघीय मंत्री अली अमीन खान गंडापुर की तरफ से आया है।
नायला इनायत नाम की एक महिला पत्रकार ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पाकिस्तान का मंत्री कश्मीर को अपना बता रहा है और कह रहा है कि अब हम यहां आ सकते हैं और मोदी सरकार हमें नहीं रोक सकती है। दरअसल ये वीडियो पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का है जिसमें एंकर गंडापुर से पाकिस्तान के नए विवादित नक़्शे पर चर्चा कर रहा है। इसमें एंकर मंत्री से पूछता है कि पाकिस्तान का नया नक्शा बनाने से क्या फायदा हुआ? इसपर मंत्री कहता है कि पहले हम कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताते थे लेकिन अब हमने इसे पाकिस्तान में शामिल कर लिया है। इसके बाद मंत्री कहता है कि अब नए नक्शे के बाद हम कश्मीर में कहीं भी घूम सकते हैं क्योंकि वो हमारे देश में आ गया है।
Kashmir Affairs minister Gandapur thinks that after the new Pakistan map he can walk into Kashmir and tell India: I'm in my own country and I can roam around freely in Kashmir. #TrueStory pic.twitter.com/cj0nqVqq3D
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) August 16, 2020
गौरतलब है कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे में शामिल कर उसपर अपना दावा ठोका था। पाकिस्तान की इस हरकत को भारत ने नकारते हुए उसे बेवकूफी वाला काम बताया था।