{"_id":"5b31e9974f1c1bfd6e8b9d7a","slug":"kashmir-is-an-integral-part-of-india-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में बोला भारत- कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, खोखली दलीलें देना बंद करे पाक\t","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन में बोला भारत- कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, खोखली दलीलें देना बंद करे पाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव संदीप कुमार बाय्यपू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी राजदूत द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा की चर्चा में कश्मीर का हवाला दिये जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान से यह स्पष्ट किया कि चाहे वह कितनी भी खोखली दलीलें दे लेकिन यह सचाई नहीं बदल सकती है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोदी ने सोमवार को महासभा में जनसंहार, युद्ध अपराध, जातीय संहार और मानवता के खिलाफ अपराध को रोकने तथा उससे संरक्षण की जिम्मेदारी विषय पर चर्चा के दौरान कहा कि कश्मीर हत्या और नर-संहार जैसे गंभीर अपराधों से पीड़ित जगहों में शामिल है। उत्तर देने के अधिकार के तहत भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय संस्था में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का इस तरह हवाला दिये जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
भारत के उत्तर देने के अधिकारी के तहत संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव संदीप कुमार बाय्यपू ने कहा कि ऐसे वक्त में जब सभी के लिए महत्व रखने वाले मुद्दे पर पिछले एक दशक में पहली बार गंभीर चर्चा हो रही है ऐसे में हमने देखा कि एक प्रतिनिधि ने फिर से भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर का गलत हवाला देने के लिए इस मंच का दुरूपयोग किया है।
विज्ञापन
संदीप ने कहा कि अतीत में भी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के कुटिल प्रयास विफल रहे हैं और उसे कोई समर्थन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को रेकॉर्ड में शामिल कराना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न और अखंड अंग है। पाकिस्तान की कोई खोखली दलील इस सच को बदल नहीं सकती है।