फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kami Rita conquered Everest for the 27th time Reached 29032 feet height broke its own record

Mount Everest: कामी रीता ने 27वीं बार फतह किया एवरेस्ट, 29032 फुट ऊंचाई पर पहुंच अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 18 May 2023 06:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 06:49 AM IST
सार

कामी रीता शेरपा पहली बार 1994 में 8,848 मीटर (29,029 फुट) शिखर पर पहुंचे थे। इसके बाद से उन्होंने लगभग हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई की है। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Kami Rita conquered Everest for the 27th time Reached 29032 feet height broke its own record
Mount Everest - फोटो : pixabay

विस्तार

नेपाल के शेरपा कामी रीता (53) ने बुधवार को 27वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (29,032 फुट) पर पहुंचकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पर्यटन विभाग के अधिकारी बिग्यान कोइराला ने इसकी पुष्टि की है। वह एक विदेशी साथी के साथ सुबह 8.30 बजे शिखर पर पहुंचे। कामी रीता शेरपा पहली बार 1994 में 8,848 मीटर (29,029 फुट) शिखर पर पहुंचे थे। इसके बाद से उन्होंने लगभग हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई की है। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। 

विज्ञापन


हिंद महासागर में चीनी नौका डूबी, 39 क्रू सदस्य लापता
हिंद महासागर के मध्य भाग में चीन की मछली पकड़ने वाली एक नौका के डूबने से उसमें सवार चालक दल के 39 सदस्य लापता हो गए हैं। चालक दल के सदस्यों में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के 5 लोग शामिल हैं। लापताओं की तलाश जारी है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग व पीएम ली क्विंग ने उनकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास का आदेश दिया है। शी ने घटना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नाइजीरिया : अमेरिकी काफिले पर हमला, 4 मौतें, 3 अपहृत
अबुजा। नाइजीरिया में बुधवार को अमेरिकी काफिले पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अपहरण कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के दो कर्मचारी और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। यह हमला दक्षिण-पूर्वी अनंबरा राज्य में हुआ, जहां के पुलिस कमांड के मुताबिक, हमलावरों ने दो पुलिस कर्मियों और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या कर उनके शवों और वाहनों में आग लगा दी। व्हाइट हाउस व स्थानीय पुलिस ने बताया कि मारे गए कर्मचारी अमेरिकी नागरिक नहीं थे। पुलिस उपाधीक्षक इकेंगा तोचुकवु ने भी इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में 8.75 लाख बच्चे बुरी तरह कुपोषण पीड़ित
अफगानिस्तान में 8.75 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। तालिबान शासन में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। दो-तिहाई आबादी खाद्य संकट से गुजर रही है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक रिपोर्ट में कहा कि यह देश, दुनिया की सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कुपोषण से हजारों बच्चों की मौत हो सकती है। तालिबानी शासन में जनता भूख से तड़प रही है। तालिबान सरकार ने महिलाओं के घर से बाहर काम पर रोक लगाने के बाद से यह संकट और अधिक गहरा गया है। मानवाधिकार रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में कई अफगान नागरिक गरीबी और भुखमरी के शिकार हो जाएंगे।


न्यूयॉर्क पुलिस में सर्वोच्च रैंक वाली दक्षिण एशियाई महिला बनीं प्रतिमा भुल्लर
भारतवंशी कैप्टन प्रतिमा भुल्लर माल्डोनाडो न्यूयॉर्क पुलिस में सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रतिमा दक्षिण रिचमंड हिल, क्वींस में 102वां पुलिस परिसर चलाती हैं। उन्हें पिछले महीने कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था। प्रतिमा चार बच्चों की मां हैं और उनका जन्म पंजाब में हुआ था। नौ साल की उम्र में वह न्यूयॉर्क चली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed