फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala harris wear audio earrings during presidential debate social media buzz all you need to know

USA: क्या राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान कमला हैरिस ने ऑडियो इयरिंग्स पहने? जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 12 Sep 2024 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2024 09:48 AM IST
सार

सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई यूजर्स ने बहस के दौरान कमला हैरिस की अनोखी बालियों का जिक्र किया, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Kamala harris wear audio earrings during presidential debate social media buzz all you need to know
सोशल मीडिया पर कमला हैरिस के इयरिंग्स की चर्चा - फोटो : एक्स/tarabullbdb

विस्तार

फिलाडेल्फिया के नेशनल कॉन्स्टिट्यूशन सेंटर में आयोजित हुई कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप की राष्टपति पद की बहस खत्म हो चुकी है और इस बहस में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ीं। हालांकि अभी भी इस बहस की चर्चा खत्म नहीं हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि बहस के दौरान कमला हैरिस ने ऑडियो इयरिंग्स पहने हुए थे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई यूजर्स ने बहस के दौरान कमला हैरिस की अनोखी बालियों का जिक्र किया, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
खासकर ट्रंप समर्थकों ने कमला हैरिस का बालियों को लेकर दावा किया है कि ये बालियां ईयरफोन हो सकती हैं। ट्रंप समर्थकों का दावा है कि कमला हैरिस ने ट्रंप से डिबेट के दौरान मदद पाने के लिए इन इयरिंग्स का इस्तेमाल किया। कमला हैरिस की बालियां नोवा एच1 ऑडियो इयरिंग्स जैसी दिख रहीं थी। ये ऑडियो इयरिंग्स स्टाइलिश एक्सेसरीज के रूप में डिजाइन की गई हैं, जो दिखने में कान की बालियां लगती हैं, लेकिन ये वायरलेस ईयरफोन के रूप में काम करती है। एक यूजर ने दावा किया कि डिबेट के दौरान वायरलैस इयरिंग्स की मदद से कमला हैरिस को प्रशिक्षित किया जा रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कुछ यूजर्स ने कमला हैरिस का समर्थन किया और ट्रंप समर्थकों के दावे को खारिज कर दिया। इन यूजर्स ने दावा किया कि कमला हैरिस द्वारा पहने गए ईयरफोन टिफनी हार्डवेयर मोती के इयरिंग्स हो सकते हैं। यूजर्स ने टिफनी इयरिंग्स की तस्वीर भी साझा की, जिनकी कीमत करीब 3300 अमेरिकी डॉलर हैं, लेकिन अब ये टिफनी की वेबसाइट पर नहीं बिकते हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि कमला हैरिस मोती के आभूषण पहनना पसंद करती हैं और सोशल मीडिया पर चल रही बस को सिरे से खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर चर्चा के अलावा कोई ऐसा विश्वसनीय सबूत नहीं है, जिसके आधार पर कह सकें कि कमला हैरिस ने डिबेट के दौरान इयरिंग्स का इस्तेमाल किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed