फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris shuts down pro-Palestine protestors at US rally news in hindi

US: कमला हैरिस के खिलाफ फलस्तीनी समर्थकों ने लगाए नारे; उपराष्ट्रपति ने कराया चुप, बोलीं- अब मैं बोल रही...

Thu, 08 Aug 2024 09:35 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:35 AM IST
सार

रैली में शामिल प्रदर्शनकारी बार-बार चिल्ला रहे थे कि कमला, कमला तुम छिप नहीं सकती, हम नरसंहार के लिए वोट नहीं देंगे। हालांकि, डेट्रॉयट में भीड़ ने कमला-कमला के नारे लगाकर प्रदर्शनकारियों का विरोध किया।
 

विज्ञापन
Kamala Harris shuts down pro-Palestine protestors at US rally news in hindi
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवारी हासिल कर ली। वहीं, उन्होंने टिम वाल्ज को अपना रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। वह पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में अपना समर्थन जुटाने के लिए लगातार रैलियां कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने डेट्रायट में एक रैली की, जहां उनके भाषण के दौरान फलस्तीनी समर्थक हंगामा करने लगे। इस पर हैरिस ने प्रदर्शनकारियों से चुप होने को कहा। उन्होंने कहा, हर किसी की बात मायने रखती है, लेकिन अब मैं बोल रही हूं। 

विज्ञापन


रैली में शामिल प्रदर्शनकारी बार-बार चिल्ला रहे थे कि कमला, कमला तुम छिप नहीं सकती, हम नरसंहार के लिए वोट नहीं देंगे। हालांकि, डेट्रॉयट में भीड़ ने कमला-कमला के नारे लगाकर प्रदर्शनकारियों का विरोध किया और उनकी आवाज दबा दी।
विज्ञापन


हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं...
वहीं, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, 'मैं यहां हूं क्योंकि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। हर किसी की आवाज मायने रखती है, लेकिन मैं अब बोल रही हूं।' जब भारतवंशी नेता के इतना कहने पर भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए तो उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं क्या, अगर आप डोनाल्ड ट्रंप को जीताना चाहते हैं तो बता दें। अन्यथा, मैं बोल रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमास एक क्रूर आतंकी संगठन'
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले महीने व्हाइट हाउस का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ गाजा में चल रहे युद्ध पर चर्चा की थी। बैठक के बाद कमला हैरिस ने कहा था, 'मैंने यह कई बार कहा है, लेकिन इसे दोहराना जरूरी है। इस्राइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन वह ये कैसे करता है, यह मायने रखता है।'

उन्होंने आगे कहा था, 'हमास एक क्रूर आतंकवादी संगठन है। सात अक्तूबर को हमास ने 44 अमेरिकियों सहित 1,200 निर्दोष लोगों की हत्या करके इस युद्ध की शुरुआत की। हमास ने 250 लोगों को बंधक बनाया, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। गाजा में अभी भी अमेरिकी नागरिक बंधक हैं।'

वोटों का हो सकता है नुकसान 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिशिगन में अरब अमेरिकी लोगों की आबादी बहुत अधिक है, खास तौर पर डेट्रॉइट के उपनगरों में। कुछ डेमोक्रेट्स को चिंता है कि गाजा में युद्ध को लेकर बाइडन प्रशासन के रवैये से उन्हें नवंबर में वोटों का नुकसान हो सकता है।इस बीच, हैरिस और उनके रनिंग मेट टिम वाल्ज ने बुधवार को विस्कॉन्सिन और मिशिगन की यात्रा की।

डेट्रायट में हुई रैली में यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (UAW) के प्रमुख शॉन फेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया और हजारों की भीड़ के सामने हैरिस के लिए समर्थन जुटाया।


यूनियन कर्मचारी मिशिगन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जो अमेरिकी ऑटो उद्योग का गढ़ है। मिशिगन ने दशकों से लगातार डेमोक्रेटिक समर्थन से अलग होकर 2016 में ट्रंप को चुना था। हालांकि, साल 2020 में बाइडन ने वापस राज्य में जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed