फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris said Honoured by Biden's endorsement, aim to defeat Trump and his extreme Project 2025 agenda

US: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए पैरवी को लेकर हैरिस ने जताया बाइडन का आभार, कहा- ट्रंप को हराना मकसद

Mon, 22 Jul 2024 07:57 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2024 07:57 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मानसिक सेहत का जिक्र करते हुए रिपब्लिकन खेमे की तरफ से लगातार उनके प्रत्याशी बने रहने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसी बीच रविवार देर रात बाइडन ने अपना अभियान समाप्त करने का एलान किया। वहीं हैरिस के नाम की पैरवी की। 

विज्ञापन
Kamala Harris said Honoured by Biden's endorsement, aim to defeat Trump and his extreme Project 2025 agenda
कमला हैरिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। अब उनकी जगह भारतवंशी कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उनका प्रत्याशी बनना इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि बाइडन ने खुद उनके नाम की पैरवी की है। इस पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति बाइडन का समर्थन पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि उनका लक्ष्य डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रोजेक्ट 2025 एजेंडे को हराने के लिए देश को एकजुट करना है।

विज्ञापन


बाइडन ने देर रात लिया फैसला
81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मानसिक सेहत का जिक्र करते हुए रिपब्लिकन खेमे की तरफ से लगातार उनके प्रत्याशी बने रहने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसी बीच रविवार देर रात बाइडन ने अपना अभियान समाप्त करने का एलान किया। बाइडन ने विस्तार से लिखे देशवासियों के नाम पत्र में अपने इस फैसले को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन


ट्रंप को हराने के लिए साथ आने का यह सही समय
राष्ट्रपति बाइडन ने पार्टी अपनी उम्मीदवारी समाप्त करने की घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा, मैं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस का पूरा समर्थन करता हूं। यह सही समय है कि डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए लोग साथ आएं। बाइडन ने लिखा, 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनना था। और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय है। आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस ने कही ये बात
इस पर भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस ने अनुमोदन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि डेमोक्रेट्स को जीत दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी। उन्होंने बाइडन के फैसले को देशभक्ति के उच्चतम आदर्शों में एक करार दिया।

कमला हैरिस ने कहा, 'अमेरिकी लोगों की ओर से मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके असाधारण नेतृत्व और हमारे देश के लिए दशकों की सेवा के लिए जो बाइडन को धन्यवाद देती हूं। राष्ट्रपति का समर्थन पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और मेरा इरादा इस नामांकन को अर्जित करना और जीतना है। मैं डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रोजेक्ट 2025 एजेंडे को हराने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी और हमारे देश को एकजुट करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करूंगी। चुनाव के दिन तक हमारे पास 107 दिन हैं। हम साथ मिलकर लड़ेंगे और साथ मिलकर जीतेंगे।'

हालांकि, बाइडन के समर्थन ने हैरिस के नाम पर लगभग मुहर लगा दी है। फिर भी उपराष्ट्रपति हैरिस को अगले महीने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाने की आवश्यकता है। भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस ने कहा कि पिछले साल उन्होंने देश भर की यात्रा की है और इस चुनाव में स्पष्ट विकल्प के बारे में अमेरिकियों से बात की है। 

इन लोगों ने भी किया समर्थन
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी उम्मीदवार के रूप में हैरिस का समर्थन किया। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, 'हम कई उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, लेकिन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से पैदा खतरे से ज्यादा किसी चीज ने हमें अपने देश के लिए परेशान नहीं किया है।'


क्लिंटन ने कहा, 'उन्होंने पहले दिन से ही तानाशाह बनने का वादा किया था और सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला उन्हें संविधान को और अधिक नष्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। अब समय आ गया है कि हम कमला हैरिस का समर्थन करें और उन्हें चुनने के लिए हरसंभव प्रयास करें।' 

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने बाइडन के फैसले पर क्या कहा?
डेमोक्रेट नेता और पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने भी बाइडन के फैसले की सराहना की। हालांकि, उन्होंने कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed