{"_id":"66a52f993dde036b8609ea42","slug":"kamala-harris-files-nomination-for-us-presidential-run-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, बराक और मिशेल ओबामा को दिया धन्यवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, बराक और मिशेल ओबामा को दिया धन्यवाद
Sat, 27 Jul 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:04 PM IST
सार
US: उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि आझ उन्होंनेअमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले आम चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरा। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी ने यह कहते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उनका समर्थन किया कि उनकी दोस्त अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति होंगी।
विज्ञापन
ओबामा ने हैरिस को लेकर 'एक्स' पर लिखा,"इस महत्वपूर्ण क्षण में हम यह सुनिश्चित करने के लिए सबकुछ करेंगे कि वह नवंबर में चुनाव जीतें। हमें उम्मीद है कि आप हमसे जुड़ेंगे।" हैरिस ने समर्थन के लिए बराक और मिशेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके समर्थन के बहुत मायने हैं।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "आज मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए।" हैरिस ने हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया और कहा कि हमारे लोगों द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान की जीत होगी। हैरिस के पति डगलस एमहॉफ ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह काम पर लगने का समय है, इस समय हम यही कर सकते हैं।
विज्ञापन
हैरिस की उम्मीदवारी से खुश नहीं मस्क?
हैरिस की आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक वीडियो रिट्वीट किया और अमेरिकी उप राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। वीडियो में हैरिस को बैकग्राउंड में एआई-जनित ऑडियो के साथ विवादास्पद टिप्पणियां करते हुए दिखाया गया। इस वीडियो को मूल रूस से एख यूट्यूबर रीगन द्वारा पोस्ट किया गया था।