फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala became Democratic nominee in least democratic way possible says Donald Trump

US: 'कमला हैरिस अलोकतांत्रिक तरीके से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं', डोनाल्ड ट्रंप का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 10:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 03 Aug 2024 10:13 AM IST
सार

US Presidential Election: अपने समर्थकों को एक ईमेल में ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ प्रचार अभियान में जबरदस्त जुबानी हमले की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप शनिवार को एटलांटा में चुनाव प्रचार करेंगे। अपने ईमेल में ट्रंप ने कहा कि 24 घंटे जबरदस्त प्रचार करने के बाद कल इस समय हैरिस का सबसे बुरा सपना सच हो जाएगा।

विज्ञापन
Kamala became Democratic nominee in least democratic way possible says Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि कमला हैरिस अलोकतांत्रिक तरीके से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं। उन्होंने यह भी कहा कि कमला हैरिस के नाम पर एक भी वोट नहीं डाला गया था। ट्रंप ने इसे कम्यूनिस्ट चीन की याद दिलाने वाला बताया। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन के बाहर होने के बाद कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन जुटा लिया था। पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 59 वर्षीय कमला हैरिस का सामना रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होने वाला है। 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "डेमोक्रेट्स लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। कमला हैरिस अमेरिका के इतिहास की सबसे कम लोकप्रिय उप राष्ट्रपति हैं। उनके नाम पर एक भी वोट नहीं डाला गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बना दिया गया है।" जो बाइडन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि यह कम्यूनिस्ट चीन की याद दिलाता है। डेमोक्रेट्स ने अपने एक उम्मीदवार को इस दौड़ से तब बाहर कर दिया, जब उनकी गलतियों को छिपाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


कमला हैरिस पर ट्रंप का निशाना 
अपने समर्थकों को एक ईमेल में ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ प्रचार अभियान में जबरदस्त जुबानी हमले की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप शनिवार को एटलांटा में चुनाव प्रचार करेंगे। अपने ईमेल में ट्रंप ने कहा, "24 घंटे जबरदस्त प्रचार करने के बाद कल इसी समय हैरिस का सबसे बुरा सपना सच हो जाएगा। जब मैं एटलांटा में रैली करूंगा तब वह सच्चाई से छिप नहीं पाएंगी।" उन्होंने आगे कहा, "कल मैं मंच पर कदम रखूंगा और ओपन बॉर्डर जार कमला हैरिस को उनके असफल राजनीतिक करियर की सबसे बुरी हार मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडम के पिछले महीने राष्ट्रपति दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उम्मीदवार के तौर पर अचानक ही कमला हैरिस का नाम डाल दिया। राष्ट्रपति चुनाव में जीत से कुछ ही दूर कमला हैरिस अमेरिकी राजनीति में पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। वह पहली भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed