{"_id":"5f9fa9c78ebc3e9bd0126622","slug":"kamal-harris-favourite-indian-food-is-idli-with-good-sambhar-and-any-type-of-tikka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस ने किया खुलासा, अच्छे सांभर के साथ इडली और कोई भी टिक्का पसंदीदा भारतीय व्यंजन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस ने किया खुलासा, अच्छे सांभर के साथ इडली और कोई भी टिक्का पसंदीदा भारतीय व्यंजन
Mon, 02 Nov 2020 12:10 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : पीटीआई
अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बेहद अच्छे सांभर के साथ इडली और कोई भी टिक्का अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों की सूची में शामिल किया है। कमला हैरिस (55) की मां भारतीय और पिता जमैका के हैं। पहली बार किसी भारतीय मूल और अश्वेत महिला को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है।
विज्ञापन
पसंदीदा भारतीय व्यंजन पूछे जाने पर हैरिस ने कहा कि दक्षिण भारतीय खाने में बेहद अच्छे सांभर के साथ इडली और उत्तर भारतीय खाने में कोई भी टिक्का। कैलिफोर्निया की सीनेटर ने रविवार को ट्विटर पर इंस्टाग्राम पर पूछे गए कुछ सवालों की एक वीडियो साझा की।
विज्ञापन
प्रचार अभियान के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए वह क्या कर रही हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हर सुबह जल्दी काम करना शुरू कर देती हैं, अपने बच्चों से बात करती हैं और उन्हें खाना बनाना पसंद है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए उनकी योजना क्या है, हैरिस ने कहा कि अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और वह 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका में तीन नवंबर को चुनाव है। बिडेन का मुकाबला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हैरिस का मुकाबला उप राष्ट्रपति माइक पेंस से है।