{"_id":"5d58974b8ebc3e89db48abf4","slug":"kailash-satyarthi-appeals-to-stop-digital-child-sexual-exploitation-and-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश सत्यार्थी ने की डिजिटल बाल यौन शोषण और तस्करी रोकने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैलाश सत्यार्थी ने की डिजिटल बाल यौन शोषण और तस्करी रोकने की अपील
Sun, 18 Aug 2019 05:39 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विजेता कैलाश सत्यार्थी ने डिजिटल चाइल्ड यौन शोषण और तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से सम्मेलन बुलाए जाने की अपील की है। सत्यार्थी ने शनिवार को आईआईएमपीएसीटी 2019 के सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया।
विज्ञापन
‘आईआईएमपीएसीटी’ सिंगापुर में पैन-आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) के पूर्व छात्रों द्वारा बनाया गया एक मंच है। इस दौरान सत्यार्थी ने कहा, ‘मैं बाल शोषण और तस्करी में डिजिटल टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को कानूनी रूप से रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक सम्मेलन बुलाने की अपील करता हूं और इस पर काम भी कर रहा हूं।’
विज्ञापन
सत्यार्थी ने कहा कि वह भारत सरकार से भी बातचीत कर रहे हैं कि वह बाल शोषण में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सम्मेलन बुलाने का प्रस्ताव रखे। उन्होंने कहा कि हमें इन मुद्दों को उठाने के लिए मजबूत लोगों की जरूरत है
विज्ञापन