फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kabul airport reopens domestic flights resume

काबुल एयरपोर्ट: कतर से आई तकनीकी टीम ने दोबारा किया संचालित, घरेलू उड़ानें शुरू

Sun, 05 Sep 2021 03:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Sep 2021 03:07 AM IST
सार

  • कतर के अफगानिस्तान में राजदूत ने अल जजीरा चैनल के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की
  • हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि खाने, दवाई आदि की मदद लेकर आ रहे विमानों के अलावा अन्य इंटरनेशनल फ्लाइटों का संचालन कब तक शुरू किया जाएगा

विज्ञापन
Kabul airport reopens domestic flights resume
काबुल एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

विस्तार

अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ठप हो गया काबुल स्थित हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शनिवार को दोबारा संचालित हो गया। कतर से आई तकनीकी टीम ने अफगानिस्तान की राजधानी के इस एयरपोर्ट को विदेशों से आने वाली सहायता और घरेलू उड़ानों के संचालन के लिए दोबारा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


कतर के अफगानिस्तान में राजदूत ने अल जजीरा चैनल के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तकनीकी टीम ने एयरपोर्ट की हवाई पट्टी को पहुंचे नुकसान की मरम्मत स्थानीय अधिकारियों की मदद से की। इसके बाद एयरपोर्ट का संचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि खाने, दवाई आदि की मदद लेकर आ रहे विमानों के अलावा अन्य इंटरनेशनल फ्लाइटों का संचालन कब तक शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

    
लेकिन एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद अरियाना अफगान एयरलाइंस ने काबुल से तीन प्रमुख प्रांतों के बीच घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू करने की घोषणा भी कर दी। एयरलाइंस के फेसबुक पेज पर कहा गया कि काबुल से पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर, उत्तर के मजार-ए-शरीफ शहर और दक्षिण के कंधार शहर के लिए उड़ान शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed