फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kabul Airport firing on Italy aircraft in Afghanistan news updates in Hindi

अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में इटली के विमान पर हुई फायरिंग, करीब 100 अफगानियों को लेकर भरी थी उड़ान

Thu, 26 Aug 2021 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Aug 2021 07:54 PM IST
सार

काबुल में करीब 100 अफगानी नागरिकों को लेकर जा रहे एक विमान पर गुरुवार की शाम उड़ान भरते ही फायरिंग हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Kabul Airport firing on Italy aircraft in Afghanistan news updates in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

तालिबान के कब्जे के बाद से ही तनावपूर्ण हालात से गुजर रही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम को बड़ी घटना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काबुल में इटली के एक विमान पर गोलीबारी हुई है। जानकारी के अनुसार फायरिंग तब हुई जब विमान ने उड़ान भरी ही थी। हालांकि, राहत की बात ये है कि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार इस विमान में लगभग 100 अफगानी नागरिक सवार थे। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


अमेरिका-ब्रिटेन ने दी काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की चेतावनी
ब्रिटेन और अमेरिका ने गुरुवार के चेतावनी दी कि काबुल एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट की ओर से बहुत जल्द एक आतंकी हमला किए जाने की विश्वसनीय रिपोर्ट है। ये आतंकी अफगानिस्तान से निकलने के लिए काबुल एयरपोर्ट के पास जुट रही भीड़ को निशाना बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हमला अगले कुछ घंटों में हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी अफगानिस्तान में आतंकी हमले के बढ़ते खतरे की आशंका जता चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच जानकारी मिली है कि अमेरिका ने काबुल हवाई अड्डे पर अपना रेस्क्यू मिशन जल्द खत्म होने की खबर को खारिज कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि रेस्क्यू मिशन 31 अगस्त तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed