फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Just Give Us The Vaccines,WHO Pleads, As Poor Countries like africa Lack Doses

डब्ल्यूएचओ: गरीब देशों में टीके की कमी, अफ्रीका में डेल्टा वेरिएंट के मामलों में 40 फीसदी की वृद्धि चिंताजनक

Sat, 26 Jun 2021 11:36 AM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

हमारी दुनिया विफल हो रही है, वैश्विक समुदाय के रूप में हम विफल हो रहे हैं। - डब्ल्यूएचओ

विज्ञापन
Just Give Us The Vaccines,WHO Pleads, As Poor Countries like africa Lack Doses
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक - फोटो : Twitter

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को वैश्विक विफलता की निंदा करते हुए कहा कि अमीर देश विभिन्न तरह की पाबंदियों के बाद अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं और उन युवाओं काे टीके की खुराख दे रहे हैं जिन्हें कोरोना वायरस से ज्यादा खतरा नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सबसे गरीब देशों में टीके की कमी है।

विज्ञापन


डेल्टा वेरिएंट की वजह से कोरोना वायरस के मामलों में 40 फीसदी की वृद्धि
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा कि अफ्रीका में स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के नए मामलों  और कोविड-19 की वजह से मौतों के आंकड़ों में लगभग 40% की वृद्धि हुई है। जोकि बहुत खतरनाक है क्योंकि डेल्टा वेरिएंट अब पूरे विश्व में फैल रहा है। हमारी दुनिया विफल हो रही है, वैश्विक समुदाय के रूप में हम असफल हो रहे हैं।

विज्ञापन

टेड्रोस ने एचआईवी और एड्स से की तुलना

टेड्रोस, जो खुद एक इथियोपियन है, उन्होंने कम आय वाले देशों के साथ टीके की खुराक साझा करने की इच्छा नहीं रखने वाले अज्ञात देशों को दंडित किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान जब किसी ने यह कहा कि अफ्रीका हमेशा से कॉम्प्लिकेटेड (जटिल) उपचार का इस्तेमाल करने में असमर्थ रहा है, तो उस पर टेड्रोस ने इसकी तुलना एचआईवी/एड्स संकट से कर दी। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब है कि यह अतीत की बात है। अभी समस्या सप्लाई की है, हमें बस कोरोना वायरस के टीके दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed