फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jury awards USD 2.25 million to Georgia couple in suit over autopsy images of decapitated baby

US: कोर्ट का डॉक्टर को आदेश- दंपती को दें 18 करोड़ का मुआवजा, इंस्टाग्राम पर डाले गला कटे बच्चे का वीडियो

Sat, 21 Jun 2025 11:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Jun 2025 11:15 PM IST
सार

US: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की एक अदालत ने एक डॉक्टर को आदेश दिया है कि वह एक दंपति को 2.25 मिलियन डॉलर का मुआवजा दें। दंपति ने एक डॉक्टर पर अपने बच्चे की ऑटोप्सी वीडियो को बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Jury awards USD 2.25 million to Georgia couple in suit over autopsy images of decapitated baby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक अदालत की जूरी ने एक जोड़े को 22.5 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का फैसला सुनाया है। इस जोड़े ने एक पैथोलॉजिस्ट पर आरोप लगाया था कि उसने उनके गला कटे नवजात की ऑटोप्सी (मृत्यु के बाद जांच) के खौफनाक वीडियो बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड किए।
विज्ञापन


जूरी का फैसला डॉक्टर जैक्सन गेट्स के खिलाफ बुधवार को आया। माता-पिता जेसिका रॉस और ट्रेवॉन टेलर सीनियर ने जुलाई 2023 में जन्म के दौरान मारे गए अपने बेटे ट्रेवॉन टेलर जूनियर की ऑटोप्सी कराने के लिए गेट्स को नियुक्त किया था। बच्चे की डिलीवरी के दौरान उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। माता-पिता ने अलग से उस डॉक्टर और अस्पताल पर भी मामला दर्ज किया है, जहां बच्चे का जन्म हुआ था। वह मामला अभी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल के हवाई हमले में मारा गया ईरानी ड्रोन कमांडर, बंकर में छिपे हैं अयातुल्ला खामनेई
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2023 में दर्ज एक मुकदमे में इस जोड़े ने कहा था कि डॉक्टर गेट्स ने उनके नवजात बेटे की ऑटोप्सी के कई वीडियो उनकी अनुमति के बिना इंस्टाग्राम पर डाले। पहले तो डॉक्टर ने उनके वकीलों के पत्र के बाद वीडियो हटा दिए, लेकिन बाद में उन्होंने वही वीडियो दोबारा पोस्ट कर दिए।


डॉक्टर गेट्स के वकील इरा लिवनाट ने शनिवार को कहा कि उनके मुवक्किल आमतौर पर ऑटोप्सी से जुड़े वीडियो शैक्षणिक उद्देश्य और पारदर्शिता के लिए पोस्ट करते थे-खासतौर पर तब जब लोगों को लगता है कि अस्पताल ने लापरवाही की है। चूंकि गेट्स ने शुरुआती समय में अदालत में जवाब नहीं दिया, इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ गलत फैसला सुनाया। इसमें उन्हें मानसिक पीड़ा पहुंचाने, निजता का उल्लंघन और धोखाधड़ी का दोषी पाया गया।

ये भी पढ़ें: जेलेंस्की का दावा- रूस ने यूक्रेन भेजे अपने 20 सैनिकों के शव, प्रबंधन नहीं कर पा रहा मॉस्को

गेट्स के वकील ने कहा, डॉक्टर गेट्स ने कोर्ट में किसी भी तरह की परेशानी या दुख पहुंचाने के लिए खेद प्रकट किया है। अगर उन्हें यह जरा सा भी अंदाजा होता कि माता-पिता इन वीडियो को देख लेंगे और पहचान लेंगे कि यह उनका बच्चा है, तो वे ऐसा कभी नहीं करते। दंपती के वकीलों ने बयान में कहा, डॉक्टर ने इस दुखी जोड़े के घावों पर नमक छिड़का है। इस युवा जोड़े ने अपने बच्चे के अंतिम अवशेषों की जिम्मेदारी डॉक्टर को सौंपकर भरोसा दिखाया। लेकिन डॉक्टर ने इस भरोसे का बदला इस रूप में चुकाया कि उन्होंने दुनिया को उनके बच्चे की डरावनी तस्वीरें दिखा दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed