फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Judicial committee has written letter to president donald Trump impeachment hearing on December 4

ट्रंप महाभियोग की सुनवाई में चार दिसंबर को हाजिर हों, न्यायिक समिति ने लिखा पत्र

Thu, 28 Nov 2019 03:21 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: योगेश साहू Updated Thu, 28 Nov 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Judicial committee has written letter to president donald Trump impeachment hearing on December 4
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा से जुड़ी न्यायिक समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या उनके वकील को चार दिसंबर को होने जा रही पहले महाभियोग की सुनवाई में हाजिर होने के लिए कहा है। दरअसल, समिति अध्यक्ष जेरी नाडलर ने मंगलवार को इस संबंध में राष्ट्रपति ट्रंप के नाम एक चिट्ठी लिखी है। बता दें कि इस सुनवाई में संवैधानिक विशेषज्ञों के एक पैनल की गवाही होगी।

विज्ञापन


नाडलर ने कहा कि सांसदों का पहला काम राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों का जवाब देने के लिए एक खाका तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सुनवाई महाभियोग के ऐतिहासिक और संवैधानिक आधार पर आधारित होगी।उन्होंने चिट्ठी में यह भी पूछा है कि ट्रंप सुनवाई में खुद मौजूद रहेंगे या अपने वकील को भेजेंगे।
विज्ञापन


महाभियोग पर चर्चा के बाद सदन में वोटिंग भी होगी
खुफिया मामलों की समिति के प्रमुख एडम स्किफ ने भी सांसदों को एक पत्र लिखकर बताया है कि उनकी टीम समय पर अपनी रिपोर्ट देगी। कई दौर की सुनवाई के बाद पैनल महाभियोग का अनुच्छेद तय करेगा और उस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सदन में वोटिंग भी होगी। बता दें कि ट्रंप पर आरोप है उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमर जेलेंस्की को डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच कराने के लिए फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed