फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Johnsons Subsidiary company compensation of Rs 648 crore in cancer due to powder case

Johnson's: पाउडर से कैंसर के मामलों में 648 करोड़ का मुआवजा देगी सहायक कंपनी, 25 वर्षों में चुकानी होगी राशि

Thu, 02 May 2024 06:13 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ब्रांसविक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ब्रांसविक Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 06:13 AM IST
सार

कंपनी ने इन मामलों के निपटारे के लिए एक सहायक कंपनी के पुनर्गठन को कहा। इस बार कंपनी की योजना में 3 माह की आग्रह अवधि रखी गई। इस दौरान ओवेरियन कैंसर के दावेदार योजना के पक्ष-विपक्ष में मत दे सकते हैं।

विज्ञापन
Johnsons Subsidiary company compensation of Rs 648 crore in cancer due to powder case
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) के टैल्कम युक्त बेबी पाउडर से ओवेरियन कैंसर के मामलों में समझौते के तहत जेएंडजे की एक सहायक कंपनी एलटीएल मैनेजमेंट 25 वर्षों में करीब 648 करोड़ डॉलर का मुआवजा देगी। जेएंडजे के खिलाफ दायर मुकदमों में आरोप था कि इसके टैल्कम से ओवेरियन व मेसोथेलियोमा कैंसर होता है।

विज्ञापन

कंपनी ने इन मामलों के निपटारे के लिए एक सहायक कंपनी के पुनर्गठन को कहा। इस बार कंपनी की योजना में 3 माह की आग्रह अवधि रखी गई। इस दौरान ओवेरियन कैंसर के दावेदार योजना के पक्ष-विपक्ष में मत दे सकते हैं। यदि 75% दावेदार पक्ष में हुए, तो एक सहायक कंपनी दिवालियापन दायर कर सकती है। इसके बाद मेसोथेलियोमा के लंबित केस योजना के बाहर निपटाए जाएंगे। 

विज्ञापन

अदालत के बाहर पीड़ितों से समझौते की इच्छा
कंपनी के खिलाफ 60 हजार से ज्यादा ऐसे केस दर्ज हैं, जिनमें इसके बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने का दावा किया गया है। कंपनी इन दावेदारों को भुगतान के लिए अपनी एक सहायक कंपनी को दिवालियापन में ले जाना चाहती है, ताकि अदालत के बाहर पीड़ितों के साथ समझौता कर इस मामले को निपटाया जा सके। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया है कि उनके पाउडर में कोई खराबी थी और उससे कैंसर होने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed