फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe biden s lead over trump narrow after republican national convention says poll

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर जो बिडेन की बढ़त में आई गिरावट

Sun, 30 Aug 2020 08:21 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 30 Aug 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Joe biden s lead over trump narrow after republican national convention says poll
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन की डोनाल्ड ट्रंप से बढ़त इस हफ्ते हुए रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के बाद घट गई है। हिल की ओर से किए गए मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक जो बिडेन 50 फीसदी मतदान समर्थन से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन



जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी मतदाताओं का समर्थन है। वहीं रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन से एक दिन पहले यानि 23 अगस्त को किए गए पोल में भी जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप से 52-42 की बढ़त बनाए हुए थे। शुक्रवार को किए गए इस पोल में 4,035 मतदाताओं को शामिल किया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन की बढ़त को कम करने में सक्षम रहे। लेकिन कई मुख्य पोल्स में जो बिडेन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से बढ़त बनाए हुए हैं। हिल के मुताबिक, रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन से ट्रंप को काफी फायदा हुआ, इससे अमेरिका के उपनगरों में ट्रंप ने बढ़त बनाई और श्वेत मतदाताओं के बीच ट्रंप का महत्व बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो उसके बेसमेंट से बाहर निकल जाएं और वापस अभियान पर चले जाएं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा कि अब जो बिडेन के पोल्स तेजी से गिर रहे हैं, दस दिनों में बिडेन ने ट्रंप के बेसमेंट से बाहर निकलने पर सहमति जताई है और कैंपेन शुरू करने की बात कही है।


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे प्यारे अमेरिका तेज, बुद्धिमान और मजबूती से कार्रवाई करने वाले राष्ट्रपति चाहिए, ट्रंप ने आगे लिखा बाहर निकल जाओ जो। बता दें कि इस साल तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed