फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden received security guarantees before Ukraine visit: Russian Security Council Deputy Chairman

रूस का दावा: ऐसे ही यूक्रेन नहीं पहुंच गए बाइडन, सुरक्षा की पूरी गारंटी के बाद ही हुए रवाना

Tue, 21 Feb 2023 03:36 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Feb 2023 03:36 PM IST
सार

युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर मीडिया में स्टार बनकर छा गए। हालांकि रूस ने अब उनकी यात्रा को लेकर अलग दावा कर दिया है।

विज्ञापन
Joe Biden received security guarantees before Ukraine visit: Russian Security Council Deputy Chairman
दिमित्री मेदवेदेव और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा जहां पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं अब इस यात्रा को लेकर रूस की तरफ से दावे भी किए जा रहे हैं।  रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने दावा करते हुए कहा है कि बाइडन ने यूक्रेन की अपनी यात्रा से पहले पूरी तरह से सुरक्षा गारंटी प्राप्त की थी फिर उन्होंने उड़ान भरी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि  अमेरिकी राष्ट्रपति को सुरक्षा की गारंटी  दी किसने? मेदवेदेव ने सोमवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि बाइडन ने पहले सुरक्षा गारंटी प्राप्त की फिर कीव के लिए रवाना हुए।  उन्होंने कई हथियारों का वादा किया और नव-नाजी शासन के प्रति निष्ठा की शपथ ली।  

विज्ञापन


मेदवेदेव ने कहा कि पश्चिमी देश कीव को हथियारों और धन की बेतहाशा आपूर्ति कर रहे हैं लेकिन उनकी अवैध नीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।  उन्होंने कहा कि नाटो देश आतंकवादियों को हथियार बेचकर भी पैसा कमा रहे हैं। बाइडन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष जेलेंस्की से मिलने के लिए पहले से सुरक्षा व्यवस्था की गुप्त योजना बनाई थी।
विज्ञापन


वहीं वाशिंगटन पोस्ट ने सोमवार को बताया कि रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की वर्षगांठ से ठीक चार दिन पहले यूक्रेन के लिए मजबूत अमेरिकी समर्थन के प्रदर्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कीव का औचक दौरा किया। आधिकारिक यात्राओं के लिए कीव का दौरा कोई नया नहीं है लेकिन यह थोड़ा  अलग था। तथ्य यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूर्ण पैमाने के संघर्ष के बीच राजधानी के केंद्र में यूक्रेन के नेता से मिल रहे हैं। यह महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन को और हथियार देंगे बाइडन 
यूक्रेन पहुंचकर बाइडन ने युद्धग्रस्त देश को और मदद देने का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह यूक्रेन को और भी ज्यादा और नए हथियार मुहैया कराएंगे। उन्होंने यूक्रेन की रक्षा के लिए एयर सर्विलांस रडार देने का एलान किया है। 

यूक्रेन को मिलेगी 500 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता 
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की कीव यात्रा, यूक्रेन के समर्थन का महत्वपूर्ण संकेत है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बाइडन मंगलवार को यूक्रेन के लिए 500 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता का एलान करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कीव यात्रा के दौरान कहा, हम यूक्रेन पर रूस के  आक्रमण की वर्षगांठ के निकट हैं। मैं यूक्रेन के लोकतंत्र, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए कीव में हूं। 


पुतिन को लगा यूक्रेन कमजोर है: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, एक साल पहले पुतिन ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो, उन्हें लगा कि यूक्रेन कमजोर है ओर पश्चिम बंटा हुआ है, लेकिन वह गलत थे। बीते एक साल में अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य, आर्थिक और मानवीय मदद मुहैया कराई है। यह समर्थन बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed