{"_id":"64584453c309bf5d230f6ed3","slug":"joe-biden-orders-to-lower-us-flags-at-half-mast-to-honor-allen-shooting-victims-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टेक्सास में गोलीबारी में मारे गए पीड़ितों के सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा, बाइडन ने दिया आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टेक्सास में गोलीबारी में मारे गए पीड़ितों के सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा, बाइडन ने दिया आदेश
Mon, 08 May 2023 06:07 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 May 2023 06:07 AM IST
सार
अमेरिका का झंडा व्हाइट हाउस और सभी सार्वजनिक भवनों और सभी सैन्य चौकियों और नौसैनिक स्टेशनों पर आदि पर आधा झुका हुआ फहराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक आदेश जारी किया है कि टेक्सास के एलन में गोलीबारी में मारे गए पीड़ितों के सम्मान में सभी सार्वजनिक भवनों पर अमेरिकी झंडा आधा झुका रहेगा। बाइडन कार्यालय ने इससे जुड़ी एक घोषणा जारी की है।
उन्होंने आदेश दिया है कि अमेरिका का झंडा व्हाइट हाउस और सभी सार्वजनिक भवनों और सभी सैन्य चौकियों और नौसैनिक स्टेशनों पर और अमेरिका में संघीय सरकार के सभी नौसैनिक जहाजों पर 11 एलन में शूटिंग के पीड़ितों का सम्मान करने के लिए आधा झुका हुआ फहराया जाएगा।
सिरफिरे ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी
बता दें कि शनिवार को टेक्सास में एक मॉल के बाहर सिरफिरे ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंदूकधारी हमलावर ने मॉल के बाहर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं, जिसमे नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए थे। यह घटना टेक्सास प्रांत के एलन में स्थित मॉल में हुई थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
सोशल मीडिया पर टेक्सास गोलबारी की घटना का एक भयानक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें हमलावर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर अपनी कार से उतरकर मॉल के बाहर दुकानदारों पर गोलियां चला रहा है। मॉल के बाहर काले कपड़े पहना हमलावर बंदूक लेकर कार से बाहर निकलता है और कार के दरवाजे के पीछे से दुकानों के बाहर लोगों पर गोली चलाना शुरू कर देता है। पास की ही पार्किंग में मौजूद एक कार सवार ने इस पूरे वाकये को कैद कर लिया। वीडियो में कई राउंड गोलियां चलने की आवाज आ रही है।
अमेरिका में इस साल अब तक 195 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं हुई
हालांकि जो बाइडन ने गोलीबारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई नियम भी बनाए हैं साथ ही गन रखने को लेकर भी नियम बनाए हैं लेकिन फिर भी आए दिन बड़ी गोलीबारी की घटना सामने आती रहती हैं। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, अमेरिका में इस साल अब तक 195 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं हुई है।