फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   joe biden on donald trumps statement about india air quality said this is how you talk about your friends

भारत की हवा को लेकर ट्रंप की टिप्पणी पर भड़के बिडेन, कहा - दोस्त के बारे में ऐसा नहीं कहा जाता

Sun, 25 Oct 2020 10:00 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 25 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
joe biden on donald trumps statement about india air quality said this is how you talk about your friends
जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत के वायु प्रदूषण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि वह और उनकी पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस, अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का बेहद सम्मान करते हैं।

विज्ञापन



बिडेन ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘गंदा’ देश बताया है। इस तरह से अपने मित्रों के बारे में बात नहीं की जाती है और इस तरह से जलवायु परिवर्तन जैसै वैश्विक चुनौतियों का सामना भी नहीं किया जाता है। ट्रंप ने दो दिन पहले राष्ट्रपति चुनाव की बहस के दौरान चीन, भारत और रूस के बारे में कहा था कि ये देश अपनी ‘गंदी’ हवाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को टेनेसी के नैशविल में बिडेन के साथ अंतिम बहस के दौरान ट्रंप ने कहा था कि चीन को देखें, वह कितना गंदा है। रूस को देखें। भारत को देखें। वहां हवा बहुत गंदी है। 'इंडिया वेस्ट' साप्ताहिक के हालिया अंक में प्रकाशित अपने स्तंभ (लेख) को रिट्वीट करते हुए उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि कमला हैरिस और मैं हमारी साझेदारी को खूब महत्व देते हैं और हम हमारी विदेशी नीति में सम्मान को फिर से केंद्र में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो अमेरिका और भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ और शांति और स्थिरता के ऐसे क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए साथ काम करेंगे, जहां चीन या कोई अन्य देश अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी नहीं देता हो। उन्होंने कहा कि वह बाजारों को खोलेंगे और अमेरिका और भारत में मध्य वर्ग को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह जलवायु परिवर्तत जैसे अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना भी साथ में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed