फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden news :Imran Khan says he is looking forward to work with us president for promoting peace

बाइडन बने अमेरिका के राष्ट्रपति, तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने कही ये बात

Thu, 21 Jan 2021 09:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden news :Imran Khan says he is looking forward to work with us president  for promoting peace
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में बुधवार को जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालते ही दुनिया भर से उन्हें शुभकामनांए मिल रहीं हैं। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ दुनिया में शांति लाने के लिए काम करने को बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी बाइडन को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, ''मैं शपथ ग्रहण पर राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति के साथ काम करने और व्यापार, आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई, जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, भ्रष्टाचार नियंत्रण और क्षेत्र में शांति को प्रोत्साहित करने के माध्यम से पाकिस्तान-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर बेहद आशान्वित हूं।’’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंग्रेजी और उर्दू दोनों भाषाओं में यह ट्वीट किया।

बता दें कि चीन के साथ पाकिस्तान के घनिष्ठ संबंधों के चलते ट्रंप शासन में वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के रिश्तों में दूरियां आ गईं थीं। वर्ष 2018 में अमेरिका ने आतंकवाद की लड़ाई में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सैन्य मदद पर रोक लगा दी है। जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सुधार आने की उम्मीद है।


बाइडन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में दिए गए भाषण में कहा कि अमेरिका ने परीक्षा दी है और मजबूत होकर उभरा है। हम अपने साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करेंगे और एक बार फिर दुनिया के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाएंगे, पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed