{"_id":"6009017b4c36f647ec077545","slug":"joe-biden-news-imran-khan-says-he-is-looking-forward-to-work-with-us-president-for-promoting-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन बने अमेरिका के राष्ट्रपति, तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन बने अमेरिका के राष्ट्रपति, तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने कही ये बात
Thu, 21 Jan 2021 09:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका में बुधवार को जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालते ही दुनिया भर से उन्हें शुभकामनांए मिल रहीं हैं। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ दुनिया में शांति लाने के लिए काम करने को बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी बाइडन को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, ''मैं शपथ ग्रहण पर राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति के साथ काम करने और व्यापार, आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई, जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, भ्रष्टाचार नियंत्रण और क्षेत्र में शांति को प्रोत्साहित करने के माध्यम से पाकिस्तान-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर बेहद आशान्वित हूं।’’
विज्ञापन
I congratulate President @JoeBiden on his inauguration. Look forward to working with @POTUS in building a stronger Pak-US partnership through trade & economic engagement, countering climate change, improving public health, combating corruption & promoting peace in region & beyond
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) January 20, 2021
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंग्रेजी और उर्दू दोनों भाषाओं में यह ट्वीट किया।
बता दें कि चीन के साथ पाकिस्तान के घनिष्ठ संबंधों के चलते ट्रंप शासन में वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के रिश्तों में दूरियां आ गईं थीं। वर्ष 2018 में अमेरिका ने आतंकवाद की लड़ाई में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सैन्य मदद पर रोक लगा दी है। जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सुधार आने की उम्मीद है।
बाइडन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में दिए गए भाषण में कहा कि अमेरिका ने परीक्षा दी है और मजबूत होकर उभरा है। हम अपने साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करेंगे और एक बार फिर दुनिया के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाएंगे, पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए।