फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe biden kamala harris win in elections imran nawaz congratulate them look forward for pak us relations

जो बाइडन की जीत से पकिस्तान खुश, जानें इमरान-नवाज ने क्या कहा

Sun, 08 Nov 2020 03:17 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Nov 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Joe biden kamala harris win in elections imran nawaz congratulate them look forward for pak us relations
प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/PakPMO

बाइडन की जीत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उनकी जीत से पाकिस्तान काफी खुश नजर आ रहा है। दरअसल, ट्रंप आतंकवाद को लेकर कई बार सार्वजनिक मंचों पर पाकिस्तान को दुत्कार चुके हैं। इसलिए बाइडन की जीत से पाकिस्तान को दोनों देशों के संबंधों में सुधार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इमरान ने बाइडन व हैरिस को दी बधाई
बाइडन की जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बधाई देते हुए अमेरिका के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जो बाइडन और कमला हैरिस को जीत की बधाई। उम्मीद है ग्लोबल समिट ऑन डेमोक्रेसी और अवैध टैक्स चोरी को खत्म करने और भ्रष्ट तरीके से देश की संपत्ति के लेन-देन में शामिल लोगों पर रोक लगाने पर साथ काम करेंगे। हम अफगानिस्तान और दूसरे इलाकों में अमेरिका के साथ शांति के लिए अपना काम करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन

 


नवाज बोले, बेहतर संबंधों के लिए तत्पर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी बाइडन को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जो बाइडन को, अमेरिकी लोगों को ऐतिहासिक जीत की बधाई। हम आपके नेतृत्व में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों के लिए तत्पर हैं।'

बेहतर रिश्तों की आशाजनक शुरुआत होगी : मरियम
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा, 'जो बाइडन और कमला हैरिस को ऐतिहासिक और शानदार जीत की बधाई। यह वास्तव में एक जीत है जो दुनिया भर में अनुकूल रूप से प्राप्त की जाएगी। उम्मीद है कि यह अमेरिका-पाक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए एक आशाजनक शुरुआत होगी।'

बता दें कि शनिवार को अमेरिकी चुनाव के अंतिम परिणाम आ गए। जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी इस चुनाव में जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed