{"_id":"66a309412da4063045013cad","slug":"joe-biden-committed-to-attending-quad-summit-in-india-says-white-house-news-in-hindi-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'बाइडन इस साल भारत में होने वाली क्वॉड समिट में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध', व्हाइट हाउस ने साफ की स्थिति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'बाइडन इस साल भारत में होने वाली क्वॉड समिट में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध', व्हाइट हाउस ने साफ की स्थिति
Fri, 26 Jul 2024 07:59 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:59 AM IST
सार
किर्बी ने कहा कि हम सभी के दिमाग में यह बात है कि उनकी विदेश नीति के एजेंडे को आगे बढ़ाने और दुनिया भर में राष्ट्रीय सुरक्षा के अवसरों के मामले में वे मौके क्या हो सकते हैं? लेकिन मेरे पास अभी बोलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि देखते रहिए, समय आने पर सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल भारत क्वॉड नेतृत्व शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उपस्थिति को लेकर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रपति बाइडन अभी भी इस साल भारत में होने वाले क्वॉड नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्वॉड में ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका शामिल है।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकारजॉन किर्बी ने कहा, हम इस साल होने वाले क्वॉड नेतृत्व शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी फिलहाल कैलेंडर में इसे लेकर कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, जो बाइडन अब राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में निश्चित रूप से उम्मीद कर सकते हैं कि कैलेंडर पर ऐसे अवसर होंगे जो पहले नहीं थे।
किर्बी ने कहा, "हम सभी के दिमाग में यह बात है कि उनकी विदेश नीति के एजेंडे को आगे बढ़ाने और दुनिया भर में राष्ट्रीय सुरक्षा के अवसरों के मामले में वे मौके क्या हो सकते हैं? लेकिन मेरे पास अभी बोलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि देखते रहिए, समय आने पर सब पता चल जाएगा।"
विज्ञापन
किर्बी ने कहा, "कुछ मौके ऐसे होंगे जिन्हें राष्ट्रपति देखना चाहेंगे। मेरा मतलब है कि यूक्रेन में अभी भी युद्ध चल रहा है। गाजा में भी युद्ध जारी है। जलवायु परिवर्तन से भी निपटना है। हमारे पास अशांत हिंद-प्रशांत क्षेत्र है। मैं लगातार आगे बढ़ सकता हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को लगातार प्रयास करने के लिए बहुत चीजें हैं।"
बता दें कि क्वॉड नेतृत्व शिखर सम्मेलन की पहल राष्ट्रपति जो बाइडन ने ही की थी। उन्होंने 2020 में क्वॉड देशों का एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन बुलाया था, जिसके बाद से क्वॉड नेता रोटेशन के आधार पर एक वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इस बार भारत इसकी मेजबानी करने वाला है।