फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden Bill Clinton meet Muhammad Yunus UN annual summit news in hindi

US: UN शिखर सम्मेलन से इतर बाइडन ने की मोहम्मद यूनुस से मुलाकात, क्लिंटन ने बांग्लादेशी नेता के जज्बे को सराहा

Wed, 25 Sep 2024 09:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Sep 2024 09:10 AM IST
सार

बांग्लादेशी अधिकारी ने एक रीडआउट जारी कर कहा कि मोहम्मद यूनुस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया कि कैसे छात्रों ने पिछली सरकार के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाया और बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में अपना जीवन लगा दिया।

विज्ञापन
Joe Biden Bill Clinton meet Muhammad Yunus UN annual summit news in hindi
मोहम्मद यूनुस, जो बाइडन - फोटो : X/ Ministry of Foreign Affairs Bangladesh

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। यह मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर करने के बाद समर्थन का प्रदर्शन था। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी मोहम्मद यूनुस की सराहना की। बता दें कि अगस्त में शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भागने के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि बांग्लादेश द्वारा अपने नए सुधार एजेंडे को लागू करने पर अमेरिका निरंतर समर्थन करेगा। बयान में आगे कहा गया कि अमेरिका-बांग्लादेश के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है। 
विज्ञापन


यूनुस ने राष्ट्रपति बाइडन को भेंट की पुस्तक
बांग्लादेशी अधिकारी ने एक रीडआउट जारी कर कहा कि मोहम्मद यूनुस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया कि कैसे छात्रों ने पिछली सरकार के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाया और बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में अपना जीवन लगा दिया। अब अंतरिम सरकार को देश के पुनर्निर्माण में अमेरिकी मदद की आवश्यकता होगी। इस दौरान यूनुस ने राष्ट्रपति बाइडन को छात्रों द्वारा बनाई गईं पेंटिंग वाली पुस्तक भेंट दी। 
विज्ञापन


क्लिंटन ने की सराहना 
मोहम्मत यूनुस को क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव की वार्षिक बैठक में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। इस बैठक में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा, "इस ग्रह में कुछ ही लोग ऐने आम लोगों के जीवन को बदलने के लिए इतना कुछ किया है, जिनकी कभी भी ऋण तक पहुंच नहीं होती।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिंटन ने आगे कहा, "आप (यूनुस) एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। जिन्हें उनके देश के युवाओं ने प्रतिष्ठित पद के लिए नियुक्त किया है।" मोहम्मद यूनुस ने अपने ऊपर विश्वास करने अमेरिका में एक बांग्लादेशी अर्थशास्त्री के विचारों को बढ़ावा देने के लिए आलोचना के बावजूद उनके साथ खड़े रहने के लिए बिल क्लिंटन का धन्यवाद किया। उन्होंने युवा बांग्लादेशी क्रांतिकारियों को भी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्होंने कहा, "वे ही नया बांग्लादेश बना रहे हैं। आइए उनकी कामयाबी का की कामना करें।"


बता दें कि शेख हसीना की सरकार पर बड़े पैमाने पर अधिकार हनन का आरोप लगाया गया था। इसमें राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की सामूहिक हिरासत और हत्या भी शामिल थी। उनके पद से हटने तक जारी हिंसा में 450 लोगों की मौत हुई थी। हसीना के देश छोड़कर भारत आने के बाद उनकी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed