फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   joe Biden and President Vladimir Putin may have talks again

यूक्रेन विवाद: गंभीर मतभेदों के बावजूद बाइडन और पुतिन के बीच फिर हो सकती है वार्ता

Mon, 13 Dec 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 04:01 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से यह वार्ता यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देने के लिए की थी।

विज्ञापन
joe Biden and President Vladimir Putin may have talks again
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होगी। - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन पर अमेरिकी आरोपों और चेतावनी के बावजूद रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भविष्य में वार्ता पर सहमत हो गए हैं। ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में हो रही जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में मुख्य चर्चा रूस और चीन पर ही केंद्रित रही है।

विज्ञापन


क्रेमलिन ने कहा कि सात दिसंबर को वीडियो कॉल के जरिये हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई थी। दोनों नेताओं ने पूर्व और पश्चिम के बीच के संबंधों में सुधार की आवश्यकता जताई थी। बाइडन से यह वार्ता यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देने के लिए की थी। जबकि पुतिन ने बाइडन से गारंटी मांगी है कि नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) अपनी सीमा नहीं बढ़ाएगा, यानी यूक्रेन को को उसमें शामिल नहीं करेगा।
विज्ञापन


अमेरिका ने रूस को कड़े  प्रतिबंधों की चेतावनी दी
अमेरिका ने रूस को जी 7 के मंच से भी कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी जिसका ब्रिटेन ने भी समर्थन किया। फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा ने भी इस पर सहमति जताई है। इसके तहत सभी देश मिलकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसी के साथ जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक गतिविधियों पर भी चर्चा की है। इस स्थिति से निपटने के लिए एकजुट हो कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed