{"_id":"65f87a045200f28fc30e5b01","slug":"joe-biden-and-benjamin-netanyahu-held-talks-amid-tension-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-US: एक महीने बाद बाइडन और नेतन्याहू ने की वार्ता; खाद्य संकट और युद्ध को लेकर दोनों के बीच बढ़ा है तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-US: एक महीने बाद बाइडन और नेतन्याहू ने की वार्ता; खाद्य संकट और युद्ध को लेकर दोनों के बीच बढ़ा है तनाव
Mon, 18 Mar 2024 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:59 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति और इस्राइली प्रधानमंत्री के बीच ये वार्ता तब हुई है जब हाल ही में सीनेट सदस्य चक शूमक ने गाजा में युद्ध से निपटने के लिए नेतन्याहू की तीखी आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने इस्राइली नागरिकों से नए चुनाव कराने के लिए आह्वान किया था।
विज्ञापन
बाइडन-नेतन्याहू के बीच वार्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के बीच बीते पांच महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। अब तक इसमें 30 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, गाजा में मानवीय संकट भी गहरा रहा है। दोनों के बीच युद्ध को लेकर अमेरिका और इस्राइल के बीच भी तनाव जारी है। इस बीच करीबन एक महीने से अधिक समय बाद जो बाइडन और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच वार्ता हुई। हालांकि दोनों के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर चर्चा हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और इस्राइली प्रधानमंत्री के बीच ये वार्ता तब हुई है जब हाल ही में सीनेट सदस्य चक शूमक ने गाजा में युद्ध से निपटने के लिए नेतन्याहू की तीखी आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने इस्राइली नागरिकों से नए चुनाव कराने के लिए आह्वान किया था। उनकी इस टिप्पणी पर वाशिंगटन में रिपब्लिकन नेताओं और इस्राइली अधिकारियों ने तुरंत नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बाइडन पर उनके सहयोगी द्वारा इस्राइल की राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुनाव के लिए शूमर के बयान का समर्थन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि शूमर ने 'अच्छा भाषण' दिया है जो कई अमेरिकियों की चिंताओं को दर्शाता है।
विज्ञापन
बाइडन ने हाल ही में दी थी चेतावनी
इससे पहले, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि गाजा पर जैसे हमले किए जा रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइल की मदद करने से ज्यादा उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सात अक्तूबर को जब हमास ने इस्राइल पर हमला बोल दिया था। उस वक्त से अमेरिका इस्राइल के साथ खड़ा है। हालांकि अब इस्राइल जिस तरह से युद्ध के मैदान में आगे बढ़ रहा है वो उसके सहयोगी देश को पसंद नहीं आ रहा है। अमेरिका लगातार निर्दोष लोगों की जान जाने पर अधिक ध्यान देने के लिए चेता रहा है। बाइडन पिछले कई महीनों से चेतावनी दे रहे हैं कि गाजा में जिस तरह से नागरिकों की जान जा रही है, वैसे में इस्राइल अंतरराष्ट्रीय समर्थन खो सकता है। रिपोर्ट की माने तो तो यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण संबंधों की ओर इशारा करती है।
नेतन्याहू ने दिया था जवाब
इसके बाद नेतन्याहू ने एक साक्षात्कार में कहा कि मेरी नीतियों को इस्राइलियों का भारी समर्थन प्राप्त है। हमास के आतंकियों को खत्म करने की हमारी कार्रवाई का इस्राइली समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान नेतन्याहू ने वैश्विक देशों की निंदा की, जो हमास का समर्थन कर रहे हैं।