फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden and Al-Thani expressed grief over the death of 100 people in Gaza Israel Hamas War

US: गाजा में 100 लोगों की मौत पर बाइडन और अल-थानी ने जताया दुख, युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई पर दिया जोर

Fri, 01 Mar 2024 06:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2024 06:58 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं की बात के बाद एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने नागरिक जीवन के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि जल्द से जल्द गाजा में जारी युद्ध पर रोक लगानी होगी।

विज्ञापन
Joe Biden and Al-Thani expressed grief over the death of 100 people in Gaza Israel Hamas War
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने गाजा में गुरुवार को मारे गए 104 फलस्तीनियों की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने युद्ध विराम की आवश्यकता को जाहिर करते हए मानवीय सहायता बढ़ाने पर जोर दिया। गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच सात अक्तूबर से युद्ध जारी है, जब हमास ने पांच हजार इस्राइली शहरों पर दागे थे। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 30000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

दोनों नेताओं ने बंधकों की रिहाई पर भी बात
व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं की बात के बाद एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने नागरिक जीवन के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि जल्द से जल्द गाजा में जारी युद्ध पर रोक लगानी होगी। युद्ध विराम के साथ-साथ दोनों नेताओं ने बंधकों की रिहाई पर भी बात की। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं की एक राय है कि हमास को बिना किसी देरी के बंधकों को रिहा करना चाहिए। उन्होंने सहायता सामाग्री को हर एक फलस्तीनी तक पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा की। दरअसल, हमास का आरोप है कि गुरुवार को इस्राइली सैनिकों ने सहायता ट्रकों के पास खाने की आस में खड़े फलस्तीनियों को गोलियों से भून डाला है। हमले में करीब 104 लोगों की मौत हो गई। वहीं, विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक ब्रीफिंग में फिलीस्तीनी लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम सुबह से इस्राइल के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

यूएनएससी बैठक का आयोजन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी गाजा में हुए हमले की कड़ी निंदा व्यक्त की। हमले के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने न्यूयॉर्क में शाम 4.15 बजे एक निजी बैठक का आयोजन किया है। बैठक का उद्देश्य उत्तरी गाजा में सहायता का इंतजार करते समय मारे गए फलस्तीनियों पर चर्चा करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धविराम को लेकर जारी है चर्चाएं
पिछले कुछ दिनों से गाजा में अस्थायी युद्धविराम की चर्चा जोरों पर है। इसके कयास तब लगने शुरू हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गाजा में अस्थायी युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौता हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, खूनी लड़ाई को रोकने के तिए एक मसौदा फ्रांस की राजधानी पेरिस में तैयार किया गया है। कतर, अमेरिका और मिस्र के राजदूतों के साथ बैठक में यह मसौदा तैयार हुआ था। अब इसे हमास के सामने पेश किया गया है। इसमें मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान लड़ाई में 40 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव है जो 10 मार्च के आसपास शुरू होगा।

मसौदे के अनुसार, फलस्तीनी कैदियों के बदले में इस्राइली बंधकों को रिहा किया जाएगा। गाजा में सहायता आपूर्ति की बढ़ोतरी के साथ-साथ पुनर्निर्माण शुरू करने के लिए उपकरण और ईंधन भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा फलस्तीनी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उत्तरी गाजा में लौटने की अनुमति दी जाएगी। मसौदे के हिस्से के रूप में आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराए गए हाई-प्रोफाइल फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए इस्राइल का समझौता हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 15 कैदियों को पांच महिला इस्राइली सैनिकों के बदले दिया जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed