{"_id":"603e9682a7ba7d09ff128de3","slug":"joe-biden-administration-against-china-cyber-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के करवाए साइबर हमलों के खिलाफ बाइडन प्रशासन : अमेरिकी सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के करवाए साइबर हमलों के खिलाफ बाइडन प्रशासन : अमेरिकी सांसद
Wed, 03 Mar 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद फ्रैंक पलोनी ने अमेरिका को चीन की धौंस के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने की सलाह दी है। उन्होंने बाइडन प्रशासन को कहा कि चीन द्वारा भारत में पावर ग्रिड पर करवाए साइबर हमलों के मामले में स्टैंड लेना चाहिए। अमेरिका की कंपनी ने दावा किया था चीन सरकार के समर्थन पर यह साइबर हमले हुए थे।
विज्ञापन
पलोनी ने कहा कि अमेरिका को अपने रणनीतिक साझेदार के साथ खड़े होकर चीन द्वारा ग्रिड पर करवाए खतरनाक हमले की आलोचना करनी चाहिए। इस हमले की वजह से महामारी के दौरान अस्पतालों को जनरेटर पर काम करना पड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चीन को क्षेत्र में इस प्रकार से धौंस नहीं जमाने नहीं देना चाहिए। इससे पहले अमेरिकी सरकार के प्रवक्ता ने कहा था कि इन साइबर हमलों की उसे जानकारी हुई है, साइबर सुरक्षा के लिए वैश्विक साझेदारी की जरूरत है।
विज्ञापन