फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jim costa says, Us gives refugee status to Afghan Hindu Sikhs like India

भारत की तरह अफगानी हिंदू-सिखों को शरणार्थी का दर्जा दे अमेरिका: जिम कोस्टा

Sat, 25 Jul 2020 04:55 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Jul 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
Jim costa says, Us gives refugee status to Afghan Hindu Sikhs like India
refugees - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद जिम कोस्टा ने अफगानिस्तान के सिखों और हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देने के लिए भारत की प्रशंसा की और ट्रंप प्रशासन से इस युद्धग्रस्त देश के सताए धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारत जैसी ही व्यवस्था करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में बाहरी समर्थकों के इशारे पर आतंकियों ने हिंदुओं व सिखों पर हमले बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


जिम कोस्टा ने कहा कि भारत इन समुदायों के उन सदस्यों को जरूरी वीजा उपलब्ध करा रहा है जो वहां से आना चाहते है, यह सराहनीय कदम है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अफगान हिंदू और सिख समुदायों के सदस्यों से अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। वे भारत आना चाहते हैं, यहां रहना चाहते हैं और कोविड की मौजूदा स्थिति के बावजूद, हम उनके अनुरोधों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग भारत आकर बसना चाहते हैं, उनके देश पहुंचने के बाद, उनके अनुरोधों को जांचा जाएगा और मौजूदा नियमों और नीतियों के आधार पर उनपर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के इस कदम पर प्रतिक्रिया जताते हुए सांसद जिम कोस्टा ने कहा, यह आतंकवादियों के हाथों बर्बादी से अफगानिस्तान के हिंदुओं और सिखों को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


मुझे खुशी है कि भारत ने उन्हें शरण दी है
अमेरिकी सांसद जिम कोस्टा ने न्यूयॉर्क टाइम्स से एक खबर का संदर्भ देते हुए कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि भारत ने उन्हें शरण दी है लेकिन लंबे वक्त तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। मैं अधिक स्थायी समाधानों की वकालत करना जारी रखूंगा जो इन परिवारों को सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और उज्ज्वल भविष्य दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed