फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jeffrey Epstein Documents Revealed Donald Trump Bill Clinton Michael Jackson and Scientist Stephen Hawking

Epstein Files: यौन अपराधी से क्यों जुड़ा ट्रंप-क्लिंटन से लेकर हॉकिंग तक का नाम? पढ़ें चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 06 Jan 2024 11:33 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 06 Jan 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार
Epstein Files: अमेरिकी यौन गुनहगार जेफरी एपस्टीन के खिलाफ 2019 में यौन शोषण का एक मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि एपस्टीन के किशोरियों का यौन शोषण करता था। इस काम में एपस्टीन की प्रेमिका गिलैन मैक्सवेल उसकी मदद करती थी।
loader
Jeffrey Epstein Documents Revealed Donald Trump Bill Clinton Michael Jackson and Scientist Stephen Hawking
जेफरी एपस्टीन केस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी यौन गुनहगार जेफरी एपस्टीन का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस मामले में अमेरिकी करोड़पति जेफरी और इसकी प्रेमिका गिलैन मैक्सवेल से जुड़े मामले में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अदालत ने जेफ्री एपस्टीन के नेटर्वक की तीसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी दो सूचियां जारी की गई थीं। ताजा सूची में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का नाम आया है। इससे पहले बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, स्टीफन हॉकिंग जैसे कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आ चुके हैं।


आइये जानते हैं कि आखिर जेफरी एपस्टीन से जुड़ा मामला क्या है? केस में अभी क्या हुआ है? मामले में किन-किन लोगों के नाम सामने आए हैं? 

जेफरी एपस्टीन से जुड़ा मामला क्या है? 
दरअसल, 2021 में ब्रिटिश महिला गिलैन मैक्सवेल को किशोरियों को बहलाने-फुसलाने का दोषी ठहराया गया था। इन किशोरियों को बहला फुसला कर अमेरिकी करोड़पति और कुख्यात फायनेंसर जेफरी एपस्टीन के पास भेजा जाता था। 

इस घटना का खुलासा चार महिलाओं ने किया था, जो 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और न्यू मैक्सिको में एपस्टीन के आलीशान कोठियों में यौन शोषण की शिकार हुई थीं। इन महिलाओं ने आरोप लगाया था कि एपस्टीन के पास भेजने के लिए मैक्सवेल उन्हें बहलाती-फुसलाती थी। पीड़ित महिलाओं ने न्याय पाने के लिए अदालतों में वर्षों तक लड़ाई लड़ी। 

इसी कड़ी में 2015 में पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे द्वारा एक सिविल मुकदमा दायर किया गया था। गिफ्रे ने दावा किया कि जब वह 17 साल की थी तो फाइनेंसर ने उसे मसाज थेरेपिस्ट के रूप में काम पर रखा और उसका यौन शोषण किया। उसे एपस्टीन के रूम में कई पुरुषों को सर्विस देने का काम भी दिया गया था।

इस मामले में एपस्टीन पर साल 2019 में यौन शोषण का एक मामला दर्ज हुआ। गिरफ्तार किए जाने के लगभग एक महीने बाद एपस्टीन ने मैनहट्टन जेल की कोठरी में आत्महत्या कर ली। 
 

केस में अभी क्या हुआ है?
अब न्यूयॉर्क की एक अदालत ने जेफरी एपस्टीन मामले से जुड़े नामों को उजागर करने का फैसला किया है। कुख्यात फाइनेंसर से जुड़ी सैकड़ों अदालती फाइलें बुधवार को आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को अदालत ने जेफ्री एपस्टीन के नेटर्वक की क्रमश: दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की। 

मामले में किन-किन लोगों के नाम सामने आए हैं? 
फाइल में जिनके नाम सामने आने हैं वे सभी दोषी ही नहीं हैं। इनमें जहां कुछ यौन शोषण पीड़ित और गवाह शामिल हैं, तो वहीं दूसरी ओर एपस्टीन के कर्मचारी और इस मामले से जुड़े लोग हैं। जांच के दौरान कुल 200 व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। इन नामों में राजनीति, विज्ञान और कारोबार जगत के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। दस्तावेजों में ब्रिटेन के प्रिंस के साथ-साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी प्रमुख रूप से उल्लेख है। अन्य चर्चित चेहरों में हिलेरी क्लिंटन, स्टीफन हॉकिंग, डोनाल्ड ट्रम्प, माइकल जैक्सन और जादूगर डेविड कॉपरफील्ड शामिल हैं।

बिल क्लिंटन
बिल क्लिंटन
दावा- बिल क्लिंटन युवतियों से कराते थे मसाज
दस्तावेजों में चौंकाने वाला सबसे बड़ा नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का है। पीड़ितों में शामिल गिफ्रे ने दावा किया कि क्लिंटन दो युवा महिलाओं के साथ एपस्टीन के निजी द्वीप के दौरे पर गए थे। हालांकि, क्लिंटन ने दावों का खंडन किया, लेकिन फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चला है कि उन्होंने पेरिस, बैंकॉक और ब्रुनेई जैसी जगहों की यात्रा के लिए एपस्टीन के विमान का इस्तेमाल किया था।

एप्सटीन से जुड़े मामले की एक अन्य पीड़िता जोहाना सोजबर्ग ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति को कम उम्र की लड़कियों का शौक था। सोजबर्ग ने बताया एपस्टीन ने उनसे कहा था कि मिस्टर क्लिंटन युवा लड़कियां पसंद करते हैं। हालांकि, 2019 में क्लिंटन के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अपराधों के बारे में कुछ भी नहीं पता और दोनों ने एक दशक से अधिक समय में बात नहीं की।

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
कसीनो गए थे ट्रंप
सजोबर्ग के साक्ष्य में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उल्लेख था। सजोबर्ग ने कहा था कि एप्सटीन ने ट्रंप को बुलाया था जिन्होंने एक कैसीनो का दौरा किया था। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने एक बयान में कहा था कि उनका एप्सटीन के साथ कोई वास्ता नहीं था। इससे अलग फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चलता है कि 1990 के दशक में ट्रंप ने कई बार एप्सटीन के विमान का इस्तेमाल किया था। 

स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : Twitter@PhysInHistory
स्टीफन हॉकिंग का भी जिक्र
दस्तावेजों में एक बड़ा नाम  दिवंगत ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का भी नाम है। 2015 में अदालत में दिए एक बयान में पीड़िता गिफ्रे ने दावा था कि एक पार्टी में एपस्टीन ने उसे हॉकिंग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। अदालत में एक ईमेल का भी जिक्र आया जिसमें पीड़िता को चुप कराने के लिए उसके दोस्तों को भारी इनाम की पेशकश की बातें थीं।

माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
किंग ऑफ पॉप का नाम 
दस्तावेजों के अनुसार, सोजबर्ग ने यह भी दावा किया कि वह दिवंगत अमेरिकी सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन और जादूगर डेविड कॉपरफील्ड से पाम बीच में एपस्टीन के घर में मिली थीं। हालांकि, उन्होंने जैक्सन को मसाज देने से इनकार किया था।

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : सोशल मीडिया
हिलेरी क्लिंटन
वेश्यावृत्ति के दोषी अरबपति जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लोगों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के नाम का भी खुलासा हुआ है। हालांकि हिलेरी क्लिंटन का नाम लिस्ट में बतौर आरोपी नहीं बल्कि गवाह के तौर पर शामिल है। पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे ने हिलेरी क्लिंटन का जिक्र किया है। साथ ही सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ है कि जेफ्री एपस्टीन मामले की पीड़िताओं को 20-20 करोड़ डॉलर बतौर मुआवजे के रूप में मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed