फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jeff Bezos and Elon Musk company will prepare human landing system for NASA Artemis Mission Moon

जेफ बेजोस और एलन मस्क की कंपनी नासा के लिए तैयार करेंगी मानव लैंडिंग सिस्टम

Sat, 02 May 2020 10:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Jeff Bezos and Elon Musk company will prepare human landing system for NASA Artemis Mission Moon
नासा - फोटो : Nasa.gov.in

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 'आर्टेमिस मिशन' के तहत 2024 तक एक महिला और एक पुरुष को चांद पर उतारने का लक्ष्य रखा है। नासा ने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर ले जाने वाले लैंडर के डिजाइन और निर्माण के लिए तीन कंपनियों का चयन किया है।

विज्ञापन


नासा ने चांद पर मानव लैंडिंग सिस्टम के निर्माण के लिए अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स को चुना है। इसमें से दो कंपनियां प्रमुख अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस की हैं। ये तीनों कंपनियां नासा के मिशन के लिए मानव लैंडिंग सिस्टम को डिजाइन और विकसित करेंगी। प्रारंभिक डिजाइन विकास कार्य के लिए 10 महीने में तीनों कंपनियों को लगभग 16,405 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने बताया कि इस अनुबंध के साथ अमेरिका 2024 तक चंद्रमा की सतह पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के अंतिम कदम की ओर आगे बढ़ रहा है। हम पहली बार किसी महिला को चांद की सतह पर कदम रखते हुए देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1972 के अपोलो युग के बाद यह पहली बार है जब नासा के पास मानव लैंडिंग सिस्टम के लिए पर्याप्त राशि है और अब हमारे पास ‘आर्टेमिस’ के लिए काम करने के लिए कई कंपनियों के साथ करार है। 


ब्रिडेनस्टाइन ने कहा कि सबसे ज्यादा रकम जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन को 7253 करोड़ रुपये दी जाएगी। यह राशि एलन मस्क की स्पेस एक्स की कंपनी को मिलने वाले 1013 करोड़ रुपये की तुलना में चार गुना ज्यादा है। डायनेटिक्स को करीब 1898 करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed