फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japanese Defense Ministry approves increase in defense spending to counter growing threat from China

Japan: जापान में रक्षा खर्च वृद्धि को मंजूरी, चीन के बढ़ते खतरे से मुकाबला करने को रक्षा मंत्रालय का अहम फैसला

Sat, 31 Aug 2024 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, टोक्यो/बीजिंग
एजेंसी, टोक्यो/बीजिंग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 05:36 AM IST
सार

जापान का लक्ष्य 2027 तक 43 खरब येन (297 अरब डॉलर) खर्च करने का है ताकि उसका वार्षिक सैन्य खर्च दोगुना होकर लगभग 10 खरब येन हो जाए। इससे यह अमेरिका-चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च वाला देश हो जाएगा।

विज्ञापन
Japanese Defense Ministry approves increase in defense spending to counter growing threat from China
जापान फ्लैग - फोटो : एएनआई

विस्तार

 जापान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को चीन के बढ़ते खतरे के खिलाफ दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अगले साल के लिए रिकॉर्ड 8.5 खरब येन (59 अरब डॉलर) का बजट मंजूर करके वित्त मंत्रालय को भेजने का फैसला किया है। उसने सेवा सदस्यों की घटती संख्या की भरपाई के लिए मानव रहित हथियारों और एआई पर ध्यान केंद्रित किया है। यानी चीन से मुकाबले की तैयारी जारी है।

विज्ञापन


दिसंबर तक बातचीत के लिए वित्त मंत्रालय को प्रस्तुत करने से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय की बैठक में बजट अनुरोध को मंजूरी दे दी गई। जापान का लक्ष्य 2027 तक 43 खरब येन (297 अरब डॉलर) खर्च करने का है ताकि उसका वार्षिक सैन्य खर्च दोगुना होकर लगभग 10 खरब येन हो जाए। इससे यह अमेरिका-चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च वाला देश हो जाएगा। चीन की गतिविधियों से जापान आशंकित है।
विज्ञापन


चीन : कम्युनिस्ट पार्टी ने सदस्यों के लिए कड़े किए व्यवहार नियम
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने करीब 10 लाख सदस्यों के आचरण पर पार्टी का नियंत्रण और मजबूत करने के लिए नियमों का नया सेट जारी किया है। पार्टी अब अपने नियमों को अधिक सख्त करके अपने विश्वास, वफादारी और प्रदर्शन में पिछड़े समझे जाने वाले अक्षम सदस्यों को हटाना चाहती है। कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के जनरल कार्यालय ने ये नियम जारी किए गए। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed