{"_id":"60d63c5c8ebc3e2d6c644967","slug":"japan-will-give-assistance-of-93-lakh-dollar-to-india-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : जापान भारत को 93 लाख डॉलर की सहायता राशि देगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19 : जापान भारत को 93 लाख डॉलर की सहायता राशि देगा
Sat, 26 Jun 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:58 AM IST
सार
- जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए विकासशील देशों समेत दुनिया में टीकों तक समान पहुंच और टीकाकरण में तेजी अंतररराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक साझी चुनौती है।
विज्ञापन
जापान-भारत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान ने घोषणा की है कि वह भारत को कोविड-19 के विरुद्ध उसकी जंग में मदद के लिए 93 लाख डॉलर मूल्य के प्रशीतन शृंखला (कोल्ड चेन) उपकरण एवं अन्य जरूरी मदद प्रदान करेगा। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान की आपात अनुदान सहायता योजना के तहत भारत को शीत भंडारण सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
मदद के तहत जापान देगा कोल्ड चेन उपकरण और अन्य जरूरी मदद
जापानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह मदद संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) के माध्यम से हर देश में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए मुहैया कराई जाएगी। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए विकासशील देशों समेत दुनिया में टीकों तक समान पहुंच और टीकाकरण में तेजी अंतररराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक साझी चुनौती है।
विज्ञापन
बयान के अनुसार जापान ने टीकों की खरीद के लिए विश्व व्यवस्था के तहत कोवैक्स सुविधा के क्रियान्वयन में अगुवाई की है और हाल ही में उसने 20 करोड़ डॉलर के मौजूदा सहयोग के अलावा 80 करोड़ डॉलर के वित्तीय योगदान की घोषणा की।
विज्ञापन