{"_id":"60c469a9a8053b567d60ac0d","slug":"japan-will-face-fourth-emergency-in-the-state-as-covid-case-are-still-rising-and-vaccination-is-speedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: 31 फीसदी तेजी से लग रही वैक्सीन, फिर भी चौथी बार लग सकती है इमरजेंसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: 31 फीसदी तेजी से लग रही वैक्सीन, फिर भी चौथी बार लग सकती है इमरजेंसी
Sat, 12 Jun 2021 01:30 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:30 PM IST
सार
जापान में कोरोना संक्रमण की चौथी इमरजेंसी लग सकती है। जापान के कई शहरों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
31 फीसदी तेजी से वैक्सीन लगा रहा जापान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल जापान में ओलंपिक का आयोजन होना है लेकिन वहां कोरोना के बढ़ते मामलों ने विशेषज्ञों समेत सभी लोगों के चैन की नींद उड़ा दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि जापान को कोरोना की चौथी इमरजेंसी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर सिर्फ गंभीर कोरोना मामलों पर ध्यान दिया तो संक्रमण का स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि जापान में जुलाई के आखिर तक सभी बुजुर्गों का टीकाकरण हो जाएगा और इसके बाद चौथी इमरजेंसी की स्तिति बन सकती है। क्योटो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हिरोशी निशिउरा ने जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के सलाहकार बोर्ड को एक विश्लेषण रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश के ओसाका प्रांत में कोरोना महामारी ने तबाही सी मचा दी है। यह शहर कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि यहां कोरोना के संक्रमण के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर भी नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा ओसाका जैसी स्थिति देश के दूसरे शहरों में भी बनी हुई है या बन रही है। बता दें कि जापान में 20 जून को मौजूदा इमरजेंसी हटाई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना की चौथी इमरजेंसी का सामना करना पड़ सकता है। प्रोफेसर निशिउरा ने कहा कि अगर सिर्फ गंभीर कोरोना मरीजों का ही ध्यान रखा जाएगा तो संक्रमण का स्तर और बढ़ सकता है।
बता दें कि टोक्यो और ओसाका में 21 जून से इमरजेंसी हटा ली जाएगी। सरकार का कहना है ओलंपिक में मात्र 42 दिन बचे हैं, ऐसे में चीजें सामान्य करना ही हमारी प्राथमिकता है। आइए जानते हैं कि सात दिन के मुकाबले कौन-सा देश कितनी तेजी से अपने यहां लोगों को वैक्सीन लगा रहा है...
- जापान - 31 फीसदी
- फिलीपींस - 18 फीसदी
- चीन - 15 फीसदी
- मैक्सिको - 12 फीसदी
- भारत - 8 फीसदी
- ब्राजील - 8 फीसदी
- इंडोनेशिया - 7 फीसदी
- रूस - 5 फीसदी
- अमेरिका - 2 फीसदी
- बांग्लादेश - 1 फीसदी