{"_id":"64bd323915261f0c2b0a4895","slug":"japan-three-people-injured-in-stabbing-incident-on-train-in-osaka-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan: ओसाका में ट्रेन में चाकूबाजी की घटना, तीन लोग घायल; संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan: ओसाका में ट्रेन में चाकूबाजी की घटना, तीन लोग घायल; संदिग्ध गिरफ्तार
Sun, 23 Jul 2023 07:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:29 PM IST
सार
Japan: जापान के ओसाका में रविवार को एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अपराधी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान के ओसाका में रविवार को एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अपराधी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। रिंकू-टाउन स्टेशन के एक कर्मचारी ने घटना के बारे में बताने के लिए एक इमरजेंसी कॉल किया। बताया जा रहा है कि यह मामला उस समय हुआ जब ट्रेन आगे की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन
क्योदो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 20 वर्षीय यात्री और एक 20 वर्षीय कंडक्टर और एक 70 वर्षीय अन्य यात्री शामिल हैं। किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई है। पुलिस ने हत्या के संदेह में एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान काजुया शिमिजु (37 वर्षीय) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़ितों पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार कर ली है। क्योदो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि काजुया शिमिजु को जब स्टेशन प्लेटफॉर्म पर हिरासत में लिया गया तो उसके पास तीन चाकू थे। इससे पहले 25 मई को जापान के नागानो प्रांत के नाकानो में चाकूबाजी और गोलीबारी के बाद चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मध्य जापान में एक सिटी असेंबली चीफ के बेटे को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। नाकानो में दो स्थानीय महिलाओं की मौत और दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मासानोरी आओकी की जांच की जा रही है।