फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan: Suspect Ryuji Kimura who attacked PM Kishida sued state over electoral eligibility

Japan: PM किशिदा के हमलावर ने बीते साल राज्य के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, चुनावी पात्रता को लेकर उठाए थे सवाल

Wed, 19 Apr 2023 05:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 19 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

रियूजी किमुरा ने पहले चुनाव योग्यता को लेकर सरकार पर मुकदमा दायर किया था। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि कहीं उस मुकदमे का संबंध प्रधानमंत्री पर हमले की कोशिश से तो नहीं है। 
 

विज्ञापन
Japan: Suspect Ryuji Kimura who attacked PM Kishida sued state over electoral eligibility
फूमियो किशिदा - फोटो : Twitter@ Fumio Kishida

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर उपकरण फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया गया रियूजी किमुरा इससे पहले सरकार के खिलाफ एक मुकदमा दायर कर चुका है। हालांकि उसे अदालत ने खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रियूजी किमुरा ने पहले चुनाव योग्यता को लेकर सरकार पर मुकदमा दायर किया था। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि कहीं उस मुकदमे का संबंध प्रधानमंत्री पर हमले की कोशिश से तो नहीं है। 
विज्ञापन


बीते साल दायर किया था मुकदमा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी ने बीते साल सरकार पर यह आरोप कि सरकार ने उसे ऊपरी सदन का चुनाव लड़ने से रोक दिया था, कोबे क्षेत्रीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। साथ ही उसने हर्जाने की मांग भी की थी। न्यायालय में दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक, किमुरा का कहना था कि लोक कार्यालय निर्वाचन कानून के तहत उम्मीदवारी की योग्यता के लिए 30 वर्ष या उससे अधिक आयु की शर्त, संविधान का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही किमुरा ने यह भी दावा किया था कि ऊपरी सदन के चुनाव की उम्मीदवारी के लिए 30 लाख येन यानि क़रीब 22,300 डॉलर जमा कराने की अनिवार्यता संबंधी अनुच्छेद भी संविधान का उल्लंघन है। अपने दावों के साथ ही किमुरा ने बीते साल जुलाई में ऊपरी सदन का चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराए जाने के कारण हुई मानसिक पीड़ा के एवज में एक लाख येन यानि लगभग 700 डॉलर के हर्जाने की मांग की थी।

अदालत ने खारिज कर दिया था मुकदमा
हालांकि न्यायालय ने ये मामला खारिज कर दिया था। बीते साल नवम्बर में किमुरा की अपील ठुकराते हुए अदालत ने कहा था कि आयु और जमानत राशि की शर्तें उम्मीदवारी के लिए सही हैं। इसके बाद किमुरा इस फैसले के खिलाफ अपील की थी।


उस मुकदमे का संबंध पीएम पर हमले से तो नहीं
अब जापान की पुलिस इस मुकदमे और प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो पर हमले की कोशिश के बीच संबंध की पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के सभास्थल पर शनिवार को बम फेंक दिया गया था। हालांकि, जब तक यह बम फटता, सुरक्षाकर्मियों ने पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बम को सुबह करीब 11:25 बजे कई सौ लोगों की भीड़ के बीच से फेंका गया था। जिससे लोग दहशत में आ गए थे। 

इसे भी पढ़ें- Japan: जापानी पीएम की सभा में बम धमाका, कितना व्यापक था यह विस्फोट, क्या है देश में नेताओं पर हमले का इतिहास?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed