फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan support India fight against Covid 19

कोरोना संकट : भारत को मदद देगा जापान, सिंगापुर बना आपूर्ति का बड़ा स्रोत

Sat, 29 May 2021 01:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो/सिंगापुर।
एजेंसी, टोक्यो/सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 May 2021 01:09 AM IST
सार

जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला पांच करोड़ डॉलर की राशि में मुफ्त मदद का हिस्सा है। इसके तहत वह संयुक्त राष्ट्र के जरिये भारत के लिए 1,000 लंग वेंटिलेटर और 2,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स भेजेगा।

विज्ञापन
Japan support India fight against Covid 19
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

भारत में संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने में सहयोग देने के लिए सिंगापुर का बड़ा योगदान रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को जापान भी भारत के समर्थन में कूद पड़ा है। जापान ने महामारी से संघर्ष के लिए पांच करोड़ डॉलर के सहायता पैकेज में भारत को 1.48 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सामग्री देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


उधर, सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त पी. कुमारन ने बताया कि सिंगापुर निश्चित ही जरूरी मेडिकल आपूर्तियों के स्रोत के रूप में भारतीय उच्चायोग के लिए व्यापार व साजो-सामान केंद्र के तौर पर अहम साबित हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापार-उद्योग मंत्रालय और भारत के लिए एंटरप्राइज सिंगापुर जैसी एजेंसियों की सराहना की और बताया कि उन्होंने अपने डाटा संग्रह व संपर्कों का इस्तेमाल कर उच्चायोग को बताया कि कहां से जरूरी चीजें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारन ने कहा, सिंगापुर के सहयोग के चलते हम ऑस्ट्रेलिया व अन्य एशियाई देशों से सामग्री सिंगापुर ला पाए और उन्हें भारतीय जहाजों और विमानों सेभारत पहुंचा पाए।

भारत में दूसरी लहर से कई देशों में प्रभावित हुई टीका आपूर्ति
भारत में कोरोना संकट के चलते टीके के न्यायसंगत वितरण के लिए डब्ल्यूएचओ समर्थित ‘कोवाक्स पहल’ के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की दुनियाभर में आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की शीर्ष सांसद समांथा पॉवर ने कही।


उन्होंने बताया कि टीकों की आपूर्ति इस कदर प्रभावित हुई है कि दुनिया के कई हिस्सों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है और दूसरी खुराक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट को जून अंत तक टीके की 14 करोड़ खुराकें देनी थीं लेकिन यह आपूर्ति घरेलू परेशानी से प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed