फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Prince Akishino formally declared Crown prince to the Japanese throne

जापान के युवराज बने सम्राट नारुहितो के छोटे भाई अकिशिनो 

Tue, 10 Nov 2020 01:10 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, टोक्यो।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, टोक्यो। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Nov 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Japan Prince Akishino formally declared Crown prince to the Japanese throne
Crown Prince Akishino - फोटो : Twitter@jt_mag_os

जापान के राजकुमार अकिशिनो को औपचारिक रूप से जापानी सिंहासन का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। वह सम्राट नारुहितो के छोटे भाई हैं और पिता के पद त्याग के बाद पिछले साल ही देश के राजा बने। अकिशिनो को औपचारिक क्राउन प्रिंस (युवराज) घोषित करने के दौरान दिन भर शाही निवास (इंपीरियल पैलेस) में समारोह चला जिसमें सम्राट व महारानी के अलावा शाही परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन


54 वर्षीय अकिशिनो ने इस दौरान यहां मौजूद लोगों के सामने कहा कि मैं क्राउन प्रिंस की जिम्मेदारी को गहराई से समझता हूं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। इस दौरान सम्राट नारुहितो ने विरासत में मिली ‘संरक्षक तलवार’ अकिशिनो को सौंपी। बता दें कि यह कार्यक्रम अप्रैल में होना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन



इससे पहले पिछले साल सम्राट अकिहितो ने राजसिंहासन अपने बड़े बेटे नारुहितो को सौंपा था और तभी से क्राउन प्रिंस की गद्दी खाली थी। अकिशिनो (लोकप्रिय नाम फुमिहितो) को क्राउन प्रिंस बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया मई से ही शुरू हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं नहीं बन सकतीं सम्राट
नारुहितो के सम्राट बनने के बाद उनका उत्तराधिकारी बनने की सूची में सिर्फ दो नाम ही बचे थे। इनमें एक नाम छोटे भाई फुमिहितो का और दूसरा नाम उनके 14 वर्षीय बेटे हिसाहितो का था। नारुहितो की 18 वर्षीय बेटी आइको और युवराज फुमिहितो की दो बेटियां माको और काको वारिस नहीं बन सकती हैं क्योंकि वे महिलाएं हैं। शाही औरतों के आम आदमी से शादी करने पर भी जापान में रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed