{"_id":"6131d4cc8ebc3e2662437e89","slug":"japan-prime-minister-yoshihide-suga-to-step-down-for-mishandling-of-covid-19-pandemic-know-who-are-the-frontrunners-for-pm-candidacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: कोरोना संक्रमण रोक पाने में असफल रहे प्रधानमंत्री सुगा देंगे इस्तीफा, जानें पीएम बनने की दौड़ में कौन नए चेहरे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: कोरोना संक्रमण रोक पाने में असफल रहे प्रधानमंत्री सुगा देंगे इस्तीफा, जानें पीएम बनने की दौड़ में कौन नए चेहरे
Fri, 03 Sep 2021 01:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:24 PM IST
सार
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई न करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने प्रधानमंत्री पद से जल्द इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वे सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए आगे अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि सितंबर अंत तक वह जापान के पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।
जापान के सरकारी मीडिया एजेंसी एनएचके के मुताबिक, सुगा ने शुक्रवार को उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के कार्यकारी अधिकारियों को बताया कि वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे, जिसके लिए 29 सितंबर को चुनाव होने हैं। इसका मतलब है कि जापान को एक नया नेता मिलेगा, जो एलडीपी के प्रमुख के रूप में चुना जाएगा।
पार्टी को संसद में बहुमत प्राप्त होने की वजह से उसके नेता को ही जापान का नेता चुना जाएगा। गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई न करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है। इन्हीं आलोचनाओं और अपनी समर्थन रेटिंग्स में गिरावट के चलते सुगा ने पीएम पद से हटने का एलान कर दिया।