फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan jet star flight makes emergency landing after apparent bomb threat

Japan: बम की धमकी के बाद जापान के विमान की आपात लैंडिंग, क्रू मेंबर समेत 142 यात्री थे सवार

Sat, 07 Jan 2023 11:21 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Jan 2023 11:21 AM IST
सार

जापान में एक विमान को आनन-फानन में लैंड करवाया गया जब  एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की सूचना दी।

विज्ञापन
Japan jet star flight makes emergency landing after apparent bomb threat
जेट स्टार फ्लाइट - फोटो : I Stock

विस्तार

जापान में एक विमान को उस समय आनन-फानन में लैंड करवाया गया जब एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने विमान में बम रखने की सूचना दी। जापान प्रसारण निगम एनएचके ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि विमान शनिवार को टोक्यो के नरीता हवाईअड्डे से फुकुओका जा रहा था और इसी दौरान किसी शख्स ने विमान में बम रखने की सूचना दे दी। बम की सूचना मिलने के बाद विमान में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद विमान को चुबु हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद सभी 136 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी ने  प्रबंधक से बात करने की मांग की
वहीं एनएचके ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी व्यक्ति ने विमान के कार्गो होल्ड में 100 किलोग्राम (220 पाउंड) प्लास्टिक विस्फोटक रखने का दावा किया और प्रबंधक से बात करने की मांग की। शख्स ने कहा कि अगर प्रबंधक से बात नहीं कराई गई तो वह उन्हें विस्फोट कर देगा।
विज्ञापन


विमान में कोई विस्फोटक नहीं: एनएचके
हालांकि, एनएचके ने कहा कि विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। एनएचके के अनुसार विमान से उतरते समय एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया था, जिसने यात्रियों के आपातकालीन निकास द्वार से विमान को निकालने का फुटेज प्रसारित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed